महासमुन्द

सांसद कार्यालय में सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात
31-Jul-2023 8:33 PM
सांसद कार्यालय में सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात

महासमुंद, 31 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रविवार 30 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया। मन की बात कार्यक्रम का यह 103वां एपिसोड था। जिन्हें सांसद कार्यालय महासमुंद में सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, भाजपा नेता जितेन्द्र साहू, जगन्नाथ छुरा, कुदंन साव, राहुल कुमार, साकेत साहू, अशुंल भारती, डेवीड साहू, अरूण मंाझी, डेवीड तांडी ने एक साथ रेडियो के माध्यम से सुनी।

सासंद प्रतिनिधि मोहन एवं पवन साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आज के कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया।  देशवासियों के असाधारण जज्बे की सराहना की। मानसून की बात करते हुए पीएम मोदी ने जलसंरक्षण की भी बात कही। आगे पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता और परेशानी से भरे रहे हैं। यमुना जैसी कई नदियों में बाढ़ आने से कई जगहों पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। हमने इनका मिलकर मुकाबला किया। पीएम ने कहा कि सर्वजन हिताय ही भारत की भावना और ताकत है।


अन्य पोस्ट