महासमुन्द

नव मतदाता संपर्क अभियान: ग्रामीणों ने बताई समस्याएं
01-Aug-2023 8:16 PM
नव मतदाता संपर्क अभियान:  ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 1 अगस्त। नव मतदाता संपर्क अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा साहू ग्राम बडग़ांव पंहुची। इस दौरान उन्होंने नए युवा मतदाताओं को उनके मताधिकार से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने नव मतदाताओं से अपील कीए कि वे अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और राष्ट्रहित में मतदान करें। उ

उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के विकास कार्योंए जनहितैषी योजनाओं को ग्रामीणों व नव मतदाताओं के समक्ष रखा। साथ ही आगामी विस चुनाव में गांवए गरीब, किसान व सबका साथ.सबका विकास का ध्येय लेकर कार्य करने वाली भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने अपील की। संपर्क के दौरान नव मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन दिया। इस दौरान ललित निषाद, जग्गू छुरा, कुंदन साव, दामोदर पटेल, हेमलाल यादव, बसंत निर्मलकर, योगेश पटेल, लोकनाथ चक्रधारी, गंगा प्रसाद निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

श्रीमती साहू ने बताया कि नव मतदाता संपर्क के दौरान बडग़ांव में अनेक मूलभूत समस्याओं का अंबार दिखा। जिसमें मुख्य रूप से सडक़ की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गांव का मुख्य मार्ग दलदल में परिवर्तित हो चुका है। यहां दुपहिया,चारपहिया वाहन तो दूर पैदल चलना भी आसान नहीं है। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि हर साल बरसात के मौसम में यही हाल रहता है। अनेक बार स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित विधायक तक समस्याओं के समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। श्रीमती साहू ने कहा कि गांव के अंतिम छोर तक सडक़ पहुंचाने की ढोल पीटने वाले भूपेश सरकार को बडग़ांव आकर वास्तविकता से अवगत होना चाहिए।

बडग़ांव के बुजुर्गों ने श्रीमती साहू को बताया कि विगत 6 माह से उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं दिया गया है। यहां प्रतिमाह पेंशन नहीं मिल रहा। इससे उन्हें जीवन यापन में भारी परेशानी हो रही है। इस पर श्रीमती साहू ने शासन का ध्यान आकृष्ट कराने की बात कहते हुए कहा कि 2018 के चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सरकार बनते ही निराश्रित, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन को 1500 रुपए करने का वादा किया था।

सरकार का कार्यकाल अंतिम पड़ाव पर आ गया लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ। बुजुर्गों से छल कर सत्ता में काबिज हुए जुमलेबाज सरकार 350 रुपए मासिक पेंशन भी नहीं दे पा रही।


अन्य पोस्ट