महासमुन्द
संजय और हेमेन्द्र को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल
02-Aug-2023 3:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2अगस्त। जिला मुख्यालय महासमुंद के दिव्यांग संजय कुमार भोई, ग्राम पचेड़ा निवासी हेमेन्द्र कुमार गायकवाड़ को कलेक्टर प्रभात मलिक ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल बैटरी चलित की चाबी सौंपी। कलेक्टर ने दोनों से चर्चा कर उनके कामकाज के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांगों को जरूरत और आवश्यकता मुताबिक मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण देने कहा तथा समय.समय पर बैटरी चार्ज और अन्य तकनीक के बारे में जानकारी लेने की बात भी कही। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक संगीता सिंह ने बताया कि दोनों दिव्यांग 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं। इसलिए ऑटोमेटिक ट्रायसायकल समाज कल्याण विभाग द्वारा दी गई है ताकि वे अपने रोजमर्रा के काम सरलता से कर सकें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे