महासमुन्द

विश्व स्कार्फ डे पर मुख्यमंत्री को भेंट किया स्कार्फ
02-Aug-2023 3:09 PM
विश्व स्कार्फ  डे पर मुख्यमंत्री  को भेंट किया स्कार्फ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2अगस्त। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चन्द्राकर, राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य आयुक्त स्काउट प्रेम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से वल्र्ड स्कार्फ डे की पूर्व संध्या पर स्कार्फ भेंट कर सौजन्य मुलाकात की।

 मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में टीके एस परिहार राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, सरिता पाण्डेय राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, कमल लूनिया सहायक राज्य संगठन आयुक्त रायपुर संभाग, अटास छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष जितेन्द्र साखर, भीषभदेव साहू जिला संगठन आयुक्त कोण्डागांव, शत्रुहन साहू लेखापाल, असगर खान कार्यालय प्रभारी,  भूपेन्द्र साहू राज्यपाल रोवर सम्मिलित रहे।


अन्य पोस्ट