महासमुन्द
मेरे खिलाफ थाने में दिए गए आवेदन का पुरजोर विरोध करता हूं-चोपड़ा
02-Aug-2023 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2अगस्त। डॉ. विमल चोपड़ा ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सर्व आदिवासी दल के तथाकथित राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल द्वारा मेरे खिलाफ थाने में दिए गए आवेदन का पुरजोर विरोध करता हूं। उन्हें चुनौती देता हूं कि फेसबुक में लिखे गये मुददे पर किसी भी स्थान पर सार्वजनिक बहस में मुझे आमंत्रित करें। जिन्होंने मेरे खिलाफ आरोप लगाया है,
उन्हें मुंंह की खानी पड़ेगी। डा.चोपड़ा का वक्तव्य है कि वह पोस्ट वास्तविकता एवं तर्कों पर आधारित है। मालूम होकि कल आदिवासियों ने पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के विरु द्ध कोतवाली थाने में हेटस्पीच का मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि डॉ. चोपड़ा ने फेसबुक में मणिपुर के बाद छत्तीसगढ़ जैसा कुछ लिखा है जो लोगों को भडक़ाने वाला पोस्ट है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे