महासमुन्द

जिला मराठा समाज के राजेंद्र अध्यक्ष, दुष्यंत सचिव बने
01-Aug-2023 3:52 PM
जिला मराठा समाज के राजेंद्र अध्यक्ष, दुष्यंत सचिव बने

महासमुंद,1 अगस्त। जिला मराठा समाज महासमुंद की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को समाज के संरक्षक प्रलय थिटे के निवास स्थान में संपन्न हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मराठा समाज के प्रदेशाध्यक्ष अरूण घाडगे, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेंद्र डुकरे, प्रदेश महासचिव विक्रम बाकरे, रायपुर संभाग के प्रभारी विनोद राव मांढरे, रायपुर मराठा समाज के अध्यक्ष गुणवंत राव घाडगे, नरेश गायकवाड़, राकेश बाकरे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई और सभी सामाजिकजनों की उपस्थित में अनेक निर्णय लिए गए। समाज को गतिशील और मजबूत बनाने के लिए सर्वसम्मति से नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वप्रथम बैठक में वर्तमान अध्यक्ष गोवर्धन राव इंगोले के कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें बधाई दी गई। उन्होंने बताया कि मनोनयन के आधार पर विगत 8-9 वर्षों से अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं और आगामी समय में भी अपना सहयोग समाज के कार्यों में देंगे। इस अवसर पर जगदीश राव भोसले, गेवेंद्र काले, पीआर पवार, वर्षा भोसले, लक्ष्मी शिंदे, रामेश्वरी घाडगे, अनिता पवार, दिव्या इंगोले, ज्योती पवार, रोहणी घाडगे, काजल महाडिक़, वंदना थिटे सहित समाजिकजन उपस्थित थे।

अतिथियों सहित सदस्यों के बीच आपसी सहमति के साथ नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र राव घाडगे को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला मराठा समाज महासमुंद की नवीन कार्यकारिणी सचिव के रूप में दुष्यंत राव घाडगे, उपाध्यक्ष द्वय महावीर पवार, आशीष वाकडे, कोषाध्यक्ष भूषण राव भोसले, सहसचिव मनीष महाडिक़, प्रचार सचिव प्रणय थिटे, प्रबंधक कारिणी सदस्य अनिकेत राव गडक़, सारांश इंगोले, प्रदीप राव भोसले, सलाहकार सदस्य डीसी राव भोसले, जसवंत पवार मनोनीत किए गए।

प्रदेशाध्यक्ष अरूण घाडगे ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई व उज्जवल भविष्य की कामना के साथ समाज विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने और सभी के सहयोग से समाज के विकास की बात कही। प्रदेशाध्यक्ष ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना के लिए भरपूर सहयोग की बात कही। इस अवसर पर महासमुंद आगमन पर हुए स्वागत से गदगद प्रदेश महासचिव विक्रम बाकरे ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

 


अन्य पोस्ट