‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 अगस्त। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर खेल एवम् युवा कल्याण विभाग महासमुंद तथा खेल संघ महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस जिले में सुबह से शाम तक मनाया गया। प्रात: 6 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में हॉकी एवं बॉल बैडमिंटन का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सक्रिय एवम् स्वस्थ जीवन शैली, फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए हर दिन 30 मिनट का समय निकालने, परिवार एवम् दोस्तों, पड़ोसियों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई गई।
इस आयोजन में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने खिलाडिय़ों को टी शर्ट भेंट कर सम्मानित किया। सेंट पीटर्स चर्च में वॉलीबाल मैच खेला गया जिस में 8 टीम शामिल हुए। आयोजन में सुभाष चंद्र बोस टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें पुलिस विभाग के खिलाड़ी हरवंश सिंह, प्रवीण प्रधान, हेमंत ध्रुव का योगदान रहा। बाल गंगाधर तिलक टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जिसमें ग्राम पंचायत खट्टी के खिलाड़ी लोकनाथ निषाद, सूरज देवांगन, विकास यादव का योगदान रहा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जिसमें पुलिस विभाग के ललित पटेल, छत्रपाल सिन्हा, सौरभ तोमर का योगदान रहा। बेस्ट प्लेयर हेमंत ध्रुव, बेस्ट लिफ्टर सूरज देवांगन, बेस्ट स्मैश हरवंश सिंह रहे। आयोजन के मुख्य अतिथि खिलावन बघेल, सोमेश दवे, मनीष श्रीवास्तव, अरुणा तांडी, जॉर्ज स्टेफन बारलो, टिकेंद्र नुरूटी थे। स्वीप अंतर्गत खिलाडिय़ों को निर्भिक होकर मतदान करने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित करने शपथ ग्रहण किया गया।
शाम को मिनी स्टेडियम महासमुंद में समापन समारोह एवम् पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि खिलावन बघेल ने हैंडबॉल, बॉस्केटबॉल, बॉल बैडमिंटन के विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी एवम मेडल प्रदान किया तथा अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान किया।
सम्मान पाने वाले खिलाडिय़ों में बॉल बैडमिंटन खेल में अंकित लूनिया, सेवन दास मानिकपुरी, काजल सिंह, प्रिया सोनी, कंचन सिंह, लक्ष्मी चंद्राकर, वर्षा कोसरे, आनंद कुर्रे, दामिनी कहार, बॉस्केटबॉल खेल में अभिषेक अंबिलकर, सिद्धार्थ चंद्राकर, आदित्य पटेल, प्रितम कन्नोजे, नेटबॉल खेल में कुन्दन चंद्राकर हैंडबॉल खेल में दिव्या सिन्हा, सोनिया बांधे, आशीष कुशवाहा, रूपेश महिलंाग,टिकेश्वर, प्रशांत सागर, आदित्य, धनंजय, साइमा अंजुम, अन्नू भोई, उदय मंडल, सोमेश सोनी, योगेश्वर, जयचंद, रोशन, कबीर, मुकेश सोनी, महिमा यादव, भूमिका मांझी, अंजली रात्रे, वशुंधरा, भावना, अनोखी, निधि, गीतांजली, इर्रम, ईन्स, नीतू, ओमेश्वरी, वेदांकित, आयन एवम् मंच संचालक राजेश शर्मा, सोमेश दवे, सै.ईमरान अली इत्यादि को सम्मानित किया गया।
इसी दौरान जिले के बोंदा सरायपाली में व्यायाम शिक्षक हेमसागर कैवर्त ने रस्साकसी, वॉलीबाल मैच आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। बागबाहरा में आलोक द्विवेदी ने वेटलिफ्टिंग खेल में खिलाडिय़ों ने उत्साह के साथ खेल दिवस मनाया। गांजर बागबाहरा में चंद्रकांत सेन द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें बालक बालिका खिलाडिय़ों ने कुश्ती खेलकर खेल दिवस मनाया। एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में प्रशिक्षक एवन साहू, हिरु साहू एवम् निवेदिता के मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने तीरंदाज़ी एवम् मनोरंजनात्मक खेलों में हिस्सा लिया।