महासमुन्द
महासमुंद, 2 सितंबर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ग्राम कौंआझर में चौपाल लगाकर महिलाओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने महिला चौपाल को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 9 सालों में हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
सुधा साहू ने महिलाओं को बताया कि केंद्र सरकार ने महिला सुरक्षा व सम्मान के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर.घर शौचालय बनाया। पीएम आवास के तहत गरीबों के पक्के मकान का सपना साकार किया। महिलाओं को धुएं से मुक्ति देने उज्जवला योजना के माध्यम से निरूशुल्क रसोई गैस वितरण किया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में घरेलू गैस की कीमतों में 200 रुपए कटौती व 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन को मोदी सरकार ने स्वीकृति दी है। इसके तहत गरीब वर्ग को नि:शुल्क गैस सिलेंडर मिलेगा। इस दौरान श्रीमती साहू ने राज्य की भूपेश सरकार की घोटालेबाजी, वादाखिलाफी से भी महिलाओं को अवगत कराया। इस दौरान मीना वर्मा, गोपा साहू ने भी ग्रामीण महिलाओं को केंद्र के अनेक योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर डिगेश्वरी चंद्राकर, शुभ्रा शर्मा, गिरिजा दास, मधु यादव, हेमकांति देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व महिला मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।