महासमुन्द

पखवाड़े भर से स्वास्थ्य फेडरेशन की हड़ताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी व वेलनेस सेंटरों में कामकाज ठप
01-Sep-2023 2:06 PM
पखवाड़े भर से स्वास्थ्य फेडरेशन की हड़ताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी व वेलनेस सेंटरों में कामकाज ठप

शिशुओं, गर्भवतियों का टीकाकरण प्रभावित

महासमुंद, 1 सितंबर। पखवाड़े भर से स्वास्थ्य फेडरेशन की हड़ताल की वजह से मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी व वेलनेस सेंटरों में बुरी तरह से कामकाज ठप है।

दरअसल, मैदानी स्तर से लेकर चिकित्सा अधिकारियों व नर्सों के हड़ताल पर जाने की वजह से ही स्थिति खासी प्रभावित है। जिले से कुल 600 स्वास्थ्य कर्मी हैं।,जिनमें से 95 नर्स, 450 आरएचओ तथा 30 डॉक्टर हैं।

 मिली जानकारी के अनुसार पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी फेडरेशन के चिकित्सक, एएनएम, एमपीडब्ल्यू सहित 12 संगठनों के सदस्य पखवाड़े भर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर राजधानी रायपुर चले गए हैं।

  फलस्वरूप मेडिकल कॉलेज सहित अनेक प्राथमिक चिकित्सालय, सामुदायिक चिकित्सालयों में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई। खासतौर पर दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में मरीजों को हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है। विभाग द्वारा प्राथमिक हड़ताल से शिशुओं, गर्भवतियों का टीकाकरण प्रभावित है। चिकित्सलयों के स्टाफ  को सामुदायिक चिकित्सलयों में शिफ्ट किया गया है। इससे अनेक प्राथमिक चिकित्सालय में केवल वार्ड बॉय ही अस्पताल खोल रहा है। लेकिन वहां सेवाएं नहीं मिल पा रही।

 पखवाड़े भर से नर्स नहीं होने की वजह से टीकाकरण तथा सीएचसी में डिलवरी नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य संयोजक संघ महासंघ के जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने बताया कि राजधानी रायपुर में प्रांत व्यापी एक दिवसीय प्रदर्शन मांगें मंजूर करने की अपील राज्य सरकार से की गई थी। इन मांगों में नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति, चिकित्सकों के वेतनमान स्टाइपेंड और मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत कोरोना भत्ता देने की मांग शामिल हैं।

लेकिन सरकार ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, एएनएम, एनएचएम, वाहन चालक व विभिन्न कैडर की मांगों पर ध्यान नहीं दिया। मांग पूरी ना होने लोग की वजह से अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस वक्त प्रदेश के 12 संगठन के कुल 40 हजार अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल का असर प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों में दिखाई दे रहा। यहां डॉक्टर और नर्सों के हड़ताल मेकाहाम पर बढ़ा दबाव पर जाने से मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। क्योंकि आसपास के प्राथमिक चिकित्सालयों तथा उपस्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीज सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंच रहें हैं।


अन्य पोस्ट