महासमुन्द
महासमुंद,1 सितंबर। मारपीट के एक मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी यशवंत ओगरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मैं जोबा में रहता हूं। मजदूरी का काम करता हूं। बीते 30 अगस्त को दोपहर करीबन 01.30 बजे मेरे गांव का चेतन सतनामी, गुलशन सतनामी एवं सोमनाथ सतनामी मेरे घर के बाहर आकर आवाज लगाकर मुझे बुलाया। मैं आवाज सुनकर घर के बाहर में आया। फिर उन्होंनेे कहा कि तुम्हारा बैल हमारे खेत में लगे धान को खा रहा है। यह कह कर मुझे अश्लील गाली गलौच करते हुए तीनों एक राय होकर मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। गुलशन ने डंडे से मेरे कंधे में मारा। बीच बचाव करने आये मेरे पिता पुनऊ राम को भी अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया की। मेरे दाहिने कंधे में चोटे आई है। अत: मामला दर्ज किया जावे।