महासमुन्द
बच्चों ने राखी बांध पेड़ों की रक्षा की ली शपथ
01-Sep-2023 6:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 1 सितंबर। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों की सुरक्षा के प्रति बालमन में जागरूकता, पेड़ पौधों के प्रति लगाव पैदा करने के उद्देश्य से बच्चों ने राखी बांध पेड़ों की रक्षा की शपथ ली।
स्कूल की बच्चियों ने सरस्वती की छाया चित्र की पूजा कर दीप की थाल सजा भाईयों का तिलक चंदन आरती कर कलाई पर राखी बांधी। बालकों ने उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हुए उपहार स्वरूप कलम भेंट किया। प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने बच्चों को रक्षाबंधन पवित्र पर्व के बारे में बताया। मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे