महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 31 अगस्त। इसाफ (स्मॉल फाइनेंस बैंक) शाखा पिथौरा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। शाखा प्रबंधक मनोज कुमार पटेल व उनके स्टॉफ के सदस्य भीष्म पटेल, खेमराज साहू, अरूण साहू, रूचि महाती, मयक महांती एवं अभिषेक साहू ने छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ पिथौरा के पेंशनरों का श्रीफल, शाल भेंट कर सम्मान किया।
शाखा ऑपरेशंस मैनेजर भीष्म पटेल एवं ऑपरेशंस ऑफिसर प्रेमराज साहू ने बैंक के सभी प्रकार के सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अन्य बैंक की तुलना में इसाफ बैंक में हर प्रकार की जमा राशियों पर अधिक प्याज दिया जाता है।
इस अवसर पर सम्मान पाने वालों में पूर्व प्रांताध्यक्ष छग प्रदेश रामपुर जीपी साहू, शिवशंकर पटनायक प्रातीय संरक्षक, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद शंकर साहू, बीजार लूटे प्रांतीय सचिव, आरटी साह, तहसील एवं जिला अध्यक्ष पिथौरा, एसके डडसेना सलाहकार पिथौरा, आरसी मिश्र जिला सचिव महासमुंद, अलखराम साहू जिला कोषाध्यक्ष महासमुंद, राधेश्याम पांडे तहसील अध्यक्ष पिथौरा, एसएन मिश्र संगठन मंत्री पिथौरा, पीसी सामतराय तहसील सचिव, रेखराज साहू तहसील सचिव, जमुना साहू, इंदाणी बाई साहू, निर्मला बाई निर्मलकर, सरला शर्मा, चम्पा बाई सिन्हा उपस्थित थीं।