महासमुन्द

गैस में दो सौ रुपए की छूट ऊंट के मुंह में जीरा-कृष्णा
01-Sep-2023 2:55 PM
गैस में दो सौ रुपए की छूट ऊंट के मुंह में जीरा-कृष्णा

महासमुंद, 1 सितंबर। केंद्र सरकार ने रसोई गैस में दो सौ रुपये की छूट दी है। इस पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर इसे ऊंट के मुंह में जीरा करार दिया है।      उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि आम जनता महंगाई के बोझ तले दबी जा रही है। जब सात सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलता था, तब 250 रुपए की सब्सिडी दी जाती थी। वर्तमान में रसोई गैस की कीमत बढक़र 1 हजार 174 रुपए हो गई है। लिहाजा केंद्र सरकार को 50 प्रतिशत सब्सिडी देकर आम जनता को महंगाई से थोड़ी राहत देनी चाहिए।

आगे उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को लाखों, करोड़ों रुपए जीएसटी और इनकम टैक्स से मिल रहा तो आम जनता को महंगा सिलेंडर क्यों दिया जा रहा है? महंगे सिलेंडर होने के कारण ही गरीब वर्ग फिर से लकड़ी जलाकर खाना पका रहे हैं।  उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर दे रही है। वहीं मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने की मांग की है।

जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच सौ रुपए में सिलिंडर देने का विचार किया है। जल्द ही इसकी घोषणा होगी।


अन्य पोस्ट