कहा-आम आदमी, किसानों, पालकों को भटकना पड़ रहा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 जुलाई। उप तहसील पटेवा में व्याप्त प्रशासनिक स्वेच्छाचारिता व मनमानी के विरोध में कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर उप तहसील पटेवा का घेराव कर दिया। इस दौरान कांग्रेसजनों व क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में उप तहसील में कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए नायब तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी को लेकर पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने कहा कि उप तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। आम आदमी,गरीब किसानों को अपना कार्य कराने के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं। भाजपा के साय सरकार में आज तहसील से जुड़ा कोई भी काम अधिकारियों की जेब गर्म करे बिना नहीं हो रहा। उप तहसील में तमाम प्रमाण पत्रों आय जाति निवास से लेकर भूमि संबंधी कार्य होते हैं, जो बिना पैसा दिए नहीं हो रहे।
कहा कि अधिकारी दस्तावेजों में कमी निकाल कर फाइल दबा देते हैं। और जब तक आदमी मजबूर होकर उनकी जेब गर्म नहीं कर देता, तब तक उसे परेशान करते रहते हैं। अब तो जिला मुख्यालय स्थित तहसील दफ्तर भी भ्रष्टाचार स्थली बन गई है। यहां तक नौबत आ गई है कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को जिला मुख्यालय महासमुंद के तहसील दफ्तर में स्वयं लोगों के समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाना पड़ रहा है। इससे यह साफ है कि भाजपा शासन में कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार सर चढक़र बोल रहा है।
श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस संजीदगी व प्रशासनिक कसावट के साथ 5 साल छग में पारदर्शिता पूर्ण व्यवस्था बनाई थी, वह व्यवस्था भाजपा सरकार के आते ही बिगड़ गई है। कांग्रेस हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है तथा उन्हें न्याय दिलाने सडक़ की लड़ाई लडऩे से भी पीछे नहीं हटेगी।
धरना आंदोलन में प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊ लाल चंद्राकर, पूर्व मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष खिलवान साहू तुमगांव के पार्षद केके साहू, कपिल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, मीडिया प्रभारी आलोक नायक, कमलेश चंद्राकर, नपा तुमगांव पार्षद गजेंद्र साहू, माणिक साहू, रमन सिंह ठाकुर, खिलावन ध्रुव, रोशन पटेल,प्रेम सागर, खोरबहरा साहू बोढऱा, नवदीप चंद्राकर, जगत देवदास, माया राम टंडन, राम जी ध्रुव, राम भजन नायक, भागवत यादव, लोकेश साहू, राजू ध्रुव, जनपद सदस्य हेमंत डडसेना, भागवत यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी अतुल गुप्ता, संतोष साहू, राजा गंभीर, प्रेमलाल टंडन, कृष्ण कुमार, नर्मदा, चमन ध्रुव, गंगा राम पटेल, ख़ोम सिन्हा, प्रहलाद ध्रुव, भोले राम गांधर्व सहित सैकड़ों कांग्रेसी व पटेवा क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित थे।