महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 जुलाई। ग्राम पंचायत अमलोर की शासकीय जमीन खसरा नंबर 142 रकबा 1.72 हेक्टेयर जमीन का मामला लेकर गांव के लोग आम आदमी पार्टी लोकसभा सचिव संजय यादन के साथ डिप्टी कलेक्टर से मिले।
उन्होंने कलेक्टर को बताया कि गांव के रिखीराम यादव के नाम से शासन ने 53 साल पहले काबिल कास्त जमीन दिया था। लेकिन 2-3 साल खेती करने के बाद रिखीराम अमलोर गांव को छोडक़र ग्राम रीवाडीह ग्राम पंचायत रीवाडीह पलारी जिला बलौदाबाजार चला गया और वहीं अपने परिवार के साथ रीवाडीह में ही निवास करने लगा।
गांव वालों ने बताया कि उसके बाद रिखीराम 50 वर्षों से खेती किसानी करने गांव नहीं आया। पटवारी के समक्ष ग्राम पटेल द्वारा जमीन का पानी भरना नहीं पटाया। भरना नहीं पटाने पर उक्त जमीन खसरा नंम्बर 142 रकबा 1.72 हेक्टेयर काबिल कास्त को शासन ने रिकार्ड में शासकीय जमीन चढ़ाया गया। अब रिखीराम के बेटे जगदीश जो वर्तमान में ग्राम रीवाडीह ग्राम पंचायत रीवाडीह पलारी जिला बलौदाबाजार का रहने वाला है, अमलोर की सरकारी जमीन पर हक जमा रहा है।
जगदीश का कहना है कि उक्त शासकीय जमीन खसरा नंबर 142 रकबा 1.72 हेक्टेयर मेरे नाम पर है। ग्रामीणों ने जगदीश से उक्त जमीन का दस्तावेज मांगा लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं है।
अमलोग के ग्रामीणों का कहना है कि उक्त शासकीय जमीन खसरा नंबर 142 रकबा 1.72 हेक्टेयर को समस्त ग्रामवासी द्वारा जगदीश को देने के पक्ष में नहीं हैं। अत: शासन-प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप करें।