महासमुन्द
महासमुंद,16 जुलाई। नजर हटी दुर्घटना घटी जैसा वाकया कल सच चरितार्थ हुआ। कल 33 केवी हाइटेंशन तार में बोरवेल के टकराने से उसमें सवार चालक की मौके पर ही करंट से मौत हो गई। यह घटना ग्राम बिरकोनी महासमुंद की है।
पुलिस के मुताबिक बोरवेल वाहन ट्रक क्रमांक के 01 एमव्ही 6599 के केबिन की खिडक़ी में कांच लगाने बोरवेल वाहन को लेकर ओम बाडी वर्कशाप महाराजा ढाबा के बाजू ग्राम बिरकोनी आया था। जहां ओम बाडी वर्कशाप के मिस्त्री दोपहर भोजन करने चले गये थे। जिसके आने का इंतजार करते वाहन चालक राजवैल द्रविड़ अपने बोरवेल मशीन की मास्क में ग्रिसिंग करने के लिए मास्क को उठाया। इस दौरान वाहन के ऊपर गुजरी 33 केव्ही के बिजली तार से सम्पर्क में आने से विद्युत करंट झटका से जमीन में गिरा और गिरते ही बेहोश हो गया था। उसे लोगों ने 112 के माध्यम से अस्पताल तक भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।