महासमुन्द
चाकू लहराते युवक गिरफ्तार
15-Jul-2024 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 जुलाई। धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डरा धमका रहे युवक को कल सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बागबाहरा रोड स्थित सितली नाला पुल के पास एक युवक चाकूनुमा तेज धारदार हथियार रखा है तथा आने-जाने वालों को भयभीत कर धमका रहा है।
बताया गया कि उक्त युवक आदतन अपराधी है। आरोपी ने इससे पहले भी विगत 7-8 पूर्व एक नेत्र चिकित्सा अधिकारी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना पर उक्त स्थल पहुंचकर पुलिस सउनि टीकाराम सारथी, पेट्रोलिंग टीम के अजय जांगड़े ने गवाहों के समक्ष नया रावण भांठा निवासी गौरव प्रधान से 12 इंच का धारदार हथियार चाकू जब्त कर आम्र्स एक्ट 25, 27 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे