महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 जुलाई। यादव समाज सिरपुर महासभा के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष विनोद यादव एवं सिरपुर महासभा अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह से मुलाकात की।
जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने समाज के विषयों के साथ-साथ महासमुंद जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों में चल रहे कई हिंदू धर्म द्रोही विषय पर डा. रमन का ध्यान आकर्षण कराते हुए पूरे प्रदेश के अंदर धर्मांतरण के लिए कठोर से कठोर कानून बनाने की मांग की।
यादव ने समाज के इन विषयों के साथ-साथ महासमुंद जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों में चल रहे कई हिंदू धर्म द्रोही विषय पर डा. रमन सिंह का ध्यान आकर्षण कराते हुए पूरे प्रदेश के अंदर धर्मांतरण के लिए कठोर से कठोर कानून बने इसके लिए निवेदन किया। यादव समाज ने संख्या बल के आधार पर ओबीसी वर्ग के प्रदेश की दूसरी बड़ी जाति होने के हिसाब से यादव समाज के भाजपा में कर्मठ कार्यकर्ताओं को निगम, मंडल एवं आयोग में भी पर्याप्त स्थान देने की मांग की। इस दौरान आनंद यादव, उमाशंकर यादव, अभय यादव, बलराम यादव, मोतीराम यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष काशीराम यादव, मणि यादव एवं रामाधार यादव मौजूद रहे।