महासमुन्द

स्काउट गाइड्स ने रोपे पौधे
17-Jul-2024 2:42 PM
स्काउट गाइड्स ने रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 17 जुलाई।
भारत स्काउट गाइड संघ बागबाहरा ने गांजर संकुल के अंतर्गत शा उ मा विद्यालय गांजर में पौधरोपण किया। उन्होंने कटहल, गुलमोहर, अशोक,जाम  के पौधे लगाए। 

जुलाई माह में जन्मे संस्था के प्राचार्य सहित पाँच बालिकाओं ने अपने जन्मदिन पर पौधा लगाए । कक्षा नवमी एक छात्र ने पहली बार वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम को संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल, पूर्व सचिव भीमसेन चंद्राकर, रूपेश तिवारी, लोकेश्वर चंद्राकर ने संबोधित किया।

सेवानिवृत्त शिक्षक रूपेश तिवारी ने कहा कि बेशक पौधे लगाना नेक काम है। लेकिन सिफऱ् पौधा लगाना ही काफ़ी नहीं है। पौधे की समुचित देखभाल भी की जानी चाहिए, ताकि वे वृक्ष बन सकें। आओ हम संकल्प ले कि आज जो पौधे लगा रहे है उसके आने वाले वर्ष उसी पौधों के जन्मदिन मनाएगे।

स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल संस्था के गतिविधियों के साथ-साथ आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, जागरूकता पर्यावरण बचाने के एक अच्छा संदेश है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी पेड़ पौधों के महत्व को विशेष रूप से समझा दिया है। यह अफ़सोस की ही बात है कि जिस देश में, समाज में पेड़-पौधों को पूजने की प्रथा रही है, अब उसी देश में, उसी समाज में पेड़ कम हो रहे हैं।

लेकिन बदलते दौर में ख़ुशनुमा बात यह भी है कि अब जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आ रही है। लोग अब पेड़-पौधों की अहमियत को समझने लगे हैं।
ब्लॉक सचिव शेषनारायण साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष भूषण साहू संस्था के प्राचार्य हरक राम दीवान प्राचार्य,स्काउटर डीगेश्वर साहू, डी के साहू,बी आर निर्मलकर, डी के चंद्राकर, एम के चंद्राकर, डी के वर्मा, जी एस सोनवानी ,ओमनारायण,गोयल, राजेश, नोमेश,वेदांत चंद्राकर, सतीश देवांगन रोवर लीडर व शिवाजी रोवर ओपन क्रू के कुंदर खेमराज,नरेद्र, गगन स्काउट्स मास्टर वीर शिवाजी ओपन स्काउटर,गायत्री चंद्राकर,खिलेश्वरी, तानेश्वरी,हीरा धीवर, पायल चक्रधारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

 


अन्य पोस्ट