महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जुलाई। विगत कई दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। आम तौर पर 20-30 रुपए में बिकने वाली सब्जियां 60 से 80 रुपए प्रति किलो तक बिक रहे हैं। सब्जियों की इस महंगाई ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। थैला लेकर सब्जी खरीदने यदि निकलें तो 300-400 रुपए की सब्जी में भी थैला भरना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय विक्रताओं के द्वारा आगामी लगभग एक माह तक सब्जियों के दाम इसी बरह रहने की बात कही जा रही है।
वर्तमान में स्थानीय स्तर पर सब्जियों की बावक नहीं हो रही है। कमजोर मानसून के ारण स्थानीय आवक जल्दी होने की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि अभी लगभग सभी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। सब्जियों के दाम से गृहिणियों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। बाजार सब्जी खरीदने के लिए जाने वाले कई लोग दाम सुनने के बाद निराश दिखाई दे रहे हैं। वहीं किलो की मात्रा में सब्जी खरीदने वाले दाम सुनने के बाद उसे पाव या आधा किलो ही खरीद कर वापस हो रहे हैं।
सब्जियों में सबसे अधिक महंगा खेक्सी दिखाई दे रहा है, जो 200 से 240 रुपए प्रतिकिलो तक बिक रहा है। वहीं गर्मी कम होने के बाद खीरा सस्ता हो गया है। जो 20 रुपए पर स्थित है। इसके अलावा अन्य सब्जियों में आलू 40 रुपए, प्याज 40, धनिया 80 रुपे प्रति किलो है। दैनिक सब्जी बाजार में भूपेन्द्र ने बताया कि इन दिनों महासमुंद के ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जियों की आवक नहीं हो रही है। वर्तमान में रायपुर, संबलपुर, बरगढ़ आदि क्षेत्रों से सब्जियां आ रही हैं। जिसके कारण दाम भी बढ़े हुए हैं। उन्होंने भी आने वाले एक माह के भीतर सब्जियों के
दाम में कमी आने की बात कही है। इस वक्त टमाटर 60, परवल 40-60, करेला 80, ग्वांर फल्ली 80, बरबट्टी 60-80, भिंडी 40, शिमला मिर्च 120, लौकी 30, कुंदरू 30, बैंगन 30, कटहल 40, मखना 30, फूल गोभी 80, पत्ता गोभी 30-40 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं विभिन्न प्रकार की भाजियों के दाम भी 40 से 80 रुपए प्रतिकिलो तक हैं।