‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 फरवरी। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जनपद पंचायत सरायपाली के जनपद सदस्य एवं बसना के जनपद सदस्य के लिए हुए मतदान की मतगणना का परिणाम सरायपाली के रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत श्रीधर पंडा एवं बसना की रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत ममता ठाकुर द्वारा जारी कर दिया गया है।
जिसमें सरायपाली निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से मीना बसंत, क्षेत्र क्रमांक 02 से कुन्तीबाई लीलाम्बर, क्षेत्र क्रमांक 03 से उषा तेजराम पटेल, क्षेत्र क्रमांक 04 से आरती डोलचंद, क्षेत्र क्रमांक 05 से गौरी बाई पटेल, क्षेत्र क्रमांक 07 से लक्ष्मी हरिश्चन्द्र पटेल, क्षेत्र क्रमांक 08 से दमयंती सुनील साहू, क्षेत्र क्रमांक 09 से रतिराम चौहान, क्षेत्र क्रमांक 10 से यशोदा वेदप्रकाश नायक विजयी रहे।
इसी तरह क्षेत्र क्रमांक 11 से रूश्बो बरिहा, क्षेत्र क्रमांक 12 से पूजा निलेश तिवारी, क्षेत्र क्रमांक 13 से जानकी बरिहा, क्षेत्र क्रमांक 14 से दीनता कुम्हार, क्षेत्र क्रमांक 15 से शिवानी सिदार, क्षेत्र क्रमांक 16 से पद्मिनी प्रदीप कुमार भोई, क्षेत्र क्रमांक 17 से धर्मेन्द्र मुकेश चौधरी, क्षेत्र क्रमांक 18 से सुमित्रा भोई, क्षेत्र क्रमांक 19 से बालमोती रेशमलाल पटेल, क्षेत्र क्रमांक 20 से गिरजा शंकर राजेश मेहेर, क्षेत्र क्रमांक 21 से उद्धव नंद, क्षेत्र क्रमांक 22 से कुमुदिनी प्रबोध भोई, क्षेत्र क्रमांक 23 से उद्धव भोई, क्षेत्र क्रमांक 24 से राधिका रूपलाल नन्द एवं क्षेत्र क्रमांक 25 से अनिता पटेल विजयी रहे।
इसी प्रकार बसना जनपद पंचायत अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 01 से प्रेमबाई डोलचन्द नायक, क्षेत्र क्रमांक 02 से गीता रतन बंजारे, क्षेत्र क्रमांक 03 से मीरा ऋषिकेश पटेल, क्षेत्र क्रमांक 04 से घसिया सिदार, क्षेत्र क्रमांक 05 से महेश्वरी प्रितम सिंह सिदार उर्फ रिंकु, क्षेत्र क्रमांक 06 से भुवनेश्वरी संजय जगत, क्षेत्र क्रमांक 07 से संतोषी लालचन्द्र अग्रवाल मुन्ना,क्षेत्र क्रमांक 08 से मीना सत्यानंद बरिहा, क्षेत्र क्रमांक 09 से दुखनी भूमेश चौहान, क्षेत्र क्रमांक 10 से कृष्णकुमार पटेल, क्षेत्र क्रमांक 11 से मधु प्रेमलाल खुंटे, क्षेत्र क्रमांक 12 से मीराबाई कश्यप,बरतराम कश्यप, क्षेत्र क्रमांक 13 से चन्द्रमती नेताम, क्षेत्र क्रमांक 14 से बिलासिनी प्रधान, क्षेत्र क्रमांक 15 से दिव्याभारती भूपेन्द्र साहू, क्षेत्र क्रमांक 16 से मोहित कुमार पटेल, क्षेत्र क्रमांक 17 से नरेश कुमार पटेल, क्षेत्र क्रमांक 18 से दीपा अरूण साहू, क्षेत्र क्रमांक 19 से जन्मजय साव, क्षेत्र क्रमांक 20 से डिलेश्वरी निराला, क्षेत्र क्रमांक 21 से प्रकाश सिन्हा, क्षेत्र क्रमांक 22 से सुशीला मलिक वकील मलिक, क्षेत्र क्रमांक 23 से राजेश गढ़तिया, क्षेत्र क्रमांक 24 से प्रेमबाई नरेशकुमार साव विजयी रहे। सरायपाली एवं बसना के रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत ने निर्वाचित जनपद सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सरायपाली में प्रथम चरण के तहत 17 फरवरी को हुए त्रिस्तरीय आम पंचायत चुनाव के अधिकृत परिणाम के तहत 24 चुने हुए जनपद सदस्यों में सबसे अधिक क्षेत्र क्रमांक 17 से मुकेश चौधरी ने 3648 मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी धनमोती चौधरी को पराजित किया। जबकि सबसे कम वोटों के अंतर से क्षेत्र क्रमांक.1 से मीना बंसत ने मात्र 30 मतों से पूर्व जनपद सभापति संजय डड़सेना को हराया।
जनपद के सभी निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशियों को मिले मत पर नजर डालें तो जनपद क्षेत्र निर्वाचन क्रमांक.1 से 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इसमें मीना बंसत को 1344 मत मिले। जबकि संजय डड़सेना को 1314 मत मिले। मीना बंसत ने संजय डड़सेना को 30 मतों से पराजित किया। इसी तरह अन्य प्रत्याशियों में बाबूलाल यादव को 927, दीनबंधु चंद्रवंशी को 175, कार्तिक राम साहू को 239, रजनी मानिकपुरी को 950 मत मिले।
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक.2 में काकेनचुंवा निवासी कुंती बाई ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सौभागिनी लोचन प्रसाद भोई को 1182, कुंती बाई को 2692, सौभागिनी को 1510 व अन्य प्रत्याशियों में हेमकुमारी सिदार को 453 मत प्राप्त हुए। क्षेत्र क्रमांक.3 में उषा पटेल व वेदमाती पटेल के मध्य सीधा मुकाबला था। ग्राम केदुवां की पूर्व सरपंच उषा पटेल ने निकटतम प्रतिद्वंदी वेदमाती पटेल को 281 मतों से पराजित किया। उषा पटेल को 2643 व वेदमोती पटेल को 2362 मत प्राप्त हुए। क्षेत्र क्रमांक 4 में त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। इसमें आरती पटेल ने प्रिया नायक को 140 मतों से परास्त किया। आरती पटेल को 1961 और प्रिया नायक को 1821 मत प्राप्त हुए। जबकि राधिका पटेल को 998 वोट मिले।
क्षेत्र क्रमांक 5 में बानीगिरोला निवासी गौरी बाई पटेल ने चकरदा निवासी हरिता पटेल को 128 मतों से पराजित किया। तीसरे स्थान पर रही प्रेमबाई पटेल को 482 मत मिले। गौरी बाई पटेल को 1589 और हरिता पटेल को 1461 वोट मिले। क्षेत्र क्रमांक 6 में हुड़ारखार निवासी उषा लाल कुमार पटेल निर्विरोध सदस्य चुने गए थे। क्षेत्र क्रमांक 7 में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। बोंदा निवासी लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल ने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश्वरी मांझी को 94 मतों से परास्त किया और जनपद सदस्य चुनी गई। लक्ष्मी पटेल को 1797 और राजेश्वरी मांझी को 1703 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर निर्मला पटेल को 521 मत मिले। क्षेत्र क्रमांक 8 में 7 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया था। इसमें दमयंती सुनील साहू बैतारी निवासी ने विश्वनाथ प्रधान को 476 मतों से पराजित किया और जनपद सदस्य चुनी गई। दमयंती साहू को 1783, विश्वनाथ प्रधान को 1307, अन्य प्रत्याशियों में अनीता चौधरी को 1051, विश्वजीत बेहरा को 374, दयानंद तांडी को 249, गुआ दास को 46, लखपति साहू को 63 मत मिले।
क्षेत्र क्रमांक 9 में सबसे अधिक 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जहां दर्रीपाली निवासी रतीलाल चौहान ने निकटतम प्रतिद्वंदी अर्जुन बनसोड़ को 336 मतों से पराजित किया। रतीलाल चौहान को 917, अर्जुन बनसोड़ को 581, भुवनेश्वर चौहान को 562, फुलेश्वर चौहान को 423, जगदीश चौहान को 136, जसोबती दीप को 220, जयकुमार सारथी को 44, नर्मदा सागर को 134, निराकार सागर को 715 व सुंदरलाल चौहान को 439 वोट मिले। क्षेत्र क्रमांक 10 में त्रिकोणीय मुकाबला था। चारभांठा निवासी यशोदा नायक ने रेखा डड़सेना को 719 मतों से हराकर जनपद बनीं। जबकि तीसरे स्थान पर प्रतिभा प्रधान को 796 मतों से संतुष्ट रहना पड़ा।
क्षेत्र क्रमांक 11 में दो प्रत्याशियों के मध्य सीधा मुकाबला था। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनंतराम बीसी को रूसबो बरिहा ने 1887 मतों से परास्त किया। रूसबो बरिहा को 3084 व अनंतराम बीसी को 1197 मत प्राप्त हुए। क्षेत्र क्रमांक 12 से पैकिन की पूर्व सरपंच पूजा तिवारी ने निकटतम प्रतिद्वंदी उमाकांत मिश्रा को 515 मतों से हराया और जनपद सदस्य चुनी गई। पूजा तिवारी को 1925, उमाकांत मिश्रा को 1410 एवं तीसरे स्थान पर रहे पुष्पांजलि प्रधान को 1167 मत मिले।
क्षेत्र क्रमांक 13 में पांच प्रत्याशियों के मध्य मुकाबला हुआ। छुईपाली निवासी जानकी बरिहा ने दो बार के जनपद सदस्य रहे सुभाष सिदार की पत्नी चंद्रा सिदार को 291 मतों से पराजित किया। जानकी बरिहा को 1580, चंद्रा सिदार को 1289 व अन्य प्रत्याशियों में ज्योति भोई को 486, पुष्पांजलि बरिहा को 1196 व सीमा भोई को 87 मत प्राप्त हुए।
क्षेत्र क्रमांक.14 से दीनता कुम्हार अमली पदर निवासी ने संतोषिनी विभार को 298 मतों से हराया। यहां चार प्रत्याशियों के मध्य मुकाबला हुआ था। दीनता कुम्हार को 2191, संतोषिनी विभार को 1893, दीपांजलि सरवंश को 132, सलमा सूरजाल को 628 वोट मिले। क्षेत्र क्रमांक.15 में सीधा मुकाबला था। शिवानी सिदार ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमोलिणी बरिहा को 1445 मतों से हराया। शिवानी सिदार को 2833, कमोलिणी बरिहा को 1388 मत प्राप्त हुए।
क्षेत्र क्रमांक 16 से पद्मिनी भोई बलौदा ने लक्ष्मी शंकर दीवान को 1278 मतों से पराजित किया। यहां तीन प्रत्याशियों के मध्य त्रिकोणीय मुकाबला था। पद्मिनी भोई को 2342, लक्ष्मी शंकर दीवान को 1064 व सोहित लाल सिदार को 898 मत मिले। क्षेत्र क्रमांक.17 में कुटेला निवासी धर्मेंद्र मुकेश चौधरी ने एकतरफा जीत हासिल की। उनके विरोध में खड़े हुए दो प्रत्याशी 500 वोट भी नहीं बटोर पाए। उन्होंने धनमोती चौधरी को 3648 पूरे 24 क्षेत्र में से सबसे अधिक मत के अंतर से पराजित किया व जनपद सदस्य चुने गए। यहां धर्मेंद्र चौधरी को 3815, धनमोती चौधरी को 167 व मानिक लाल को मात्र 118 बोट प्राप्त हुए।
क्षेत्र क्रमांक.18 में 5 प्रत्याशियों के मध्य मुकाबला हुआ। जलगढ़ निवासी सुमित्रा भोई ने निकटतम प्रतिद्वंदी गंगोत्री भोई को 265 मतों से हराया। सुमित्रा भोई को 1382, गंगोत्री भोई को 1117, अल्हादिनी भोई को 925, झरना भोई को 795 व शैल सूता भोई को 459 वोट मिले। क्षेत्र क्रमांक.19 में त्रिकोणीय मुकाबला था। यहां सानपंधी निवासी बालमीती रेशम लाल पटेल ने निकटतम प्रतिद्वंदी यशोवंती बारीक को 959 मतों से पराजित किया। बालमोती पटेल को 2728, यशोवंती बारीक को 1769 व तीसरे स्थान पर रहे हसिनी बारीक को 835 मत मिले। क्षेत्र क्रमांक.20 में तोरेसिंहा निवासी गिरजा शंकर मेहेर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपक साहू को 114 मतों से हराया। गिरिजा शंकर को 2074, दीपक साहू को 1960 व लुकापारा निवासी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी को 791 मत प्राप्त हुए। क्षेत्र क्रमांक.21 में भूधिया निवासी उद्धव नंद ने 611 वोटों से संध्या खुंटे को पराजित किया। उद्धव नंद को 2494, संध्या खुटे को 1883, रोशन लाल भास्कर को 818 व समारू निराला को 632 वोट मिले। क्षेत्र क्रमांक 22 में कुमुदिनी भोई ने 237 मतों से योगेश प्रधान को हराया। कुमुदिनी भोई को 1878,योगेश प्रधान को 1641, झनक राम मिरी को 772 व राजेश डड़सना को 402 मत मिले।
क्षेत्र क्रमांक 23 में केजुवां निवासी उद्धव भोई ने सौमित्री मांझी को 1338 मतों से पराजित किया। उद्धव भोई को 2108, सौमित्री मांझी को 770, उर्मिला खाखा को 672 व संतोषिनी को 618 मत मिले। क्षेत्र क्रमांक.24 में राधिका नंद ने मोती बारीक को 199 मतों से हराया। राधिका नंद को 1667, मोती बारीक को 1468, रंजीता कुमार को 857 व धनबाई ओगरे को 787 वोट मिले।
जनपद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 25 से पहली बार चुनावी मैदान में खड़े हुए लुकापारा निवासी अनीता पटेल ने दो पूर्व जनपद सदस्यों को परास्त किया और जनपद सदस्य चुनी गई। यहां त्रिकोणीय मुकाबला था। अनीता पटेल ने कनकेवा निवासी तोषकुमारी पटेल को 79 मतों से पराजित किया। अनीता पटेल को 1852 व तोषकुमारी अक्षय पटेल को 1773 व तीसरे स्थान पर रही वीणा उपेंद्र चौधरी को 1488 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा।