महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,21फरवरी। बागबाहरा जनपद में जनपद क्षेत्र कसेकेरा, सुखरीडबरी, कोमाखान समेत 25 जनपद क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के तहत कल मतदान हुआ। इसमें जिले के बागबाहरा और पिथौरा जनपद पंचायत में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान भी शामिल हैं।
विभागीय जानकारी अनुसार बागबाहरा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 111 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ। जनपद पंचायत बागबाहरा अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 111 एवं पंचों की संख्या 1436 है। जिसमें से 801 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं सरपंच के 06 पद एवं जनपद सदस्य एक निर्विरोध निर्वाचित हुए हंै। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिला पंचायत सदस्य के 03 सीटों पर चुनाव हुआ। वहीं जनपद सदस्य के 24 सीटों के लिए 117 प्रत्याशी मैदान में थे।
इनमें कसेकेरा जनपद क्षेत्र से पूजा एवन साहू, कोमाखान देवकी गायकवाड, कसीबाहरा मरकाम, मुनगासेर पारस सांखला, हाथीबाहरा तुलाराम ठाकुर,खल्लारी भूमिका रामलाल सिन्हा,सुखरीडबरी केशव चंद्राकर, संभर तारेश्वरी पटेल,गांजर गरिमा केशव चंद्राकर, बिहाझर तरूण व्यवहार,तुषदा उपेंद्र दीवान,बोकरामुड़ा मानबाई मांझी,डोंगरगांव गीता दीवान,सिवनी रूखमणी विश्वनाथ साहू,बिन्द्रावन लता जनक पांडे, घ्ंाुचापाली मधुलिका गणेश चंद्राकर, मामाभंचा थनेश्वरी प्रहलाद साहू,देवरी राहुल चंद्राकर, तेंदूकोना धनंजय साहू, नर्रा लोचन पटेल विजयी हुए हैं। सुबह साढ़े 10 बजे समाचार लिखे जाने तक हाड़ाबंद, बीकेबाहरा, खम्हरिया, खुसरूपाली तथा कसीबाहरा के परिणामों की जानकारी नहीं मिली है।