महासमुन्द

अरेकेल स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पखवाड़ा, ग्रहों की स्थिति, सैटेलाइट, मानव विकास सहित दी कई जानकारी
19-Feb-2025 3:27 PM
 अरेकेल स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पखवाड़ा, ग्रहों की स्थिति, सैटेलाइट, मानव विकास सहित दी कई जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 फरवरी।
बसना क्षेत्र के  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में बच्चों में ज्ञान-विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने तथा उनमें वैज्ञानिक चेतना विकसित करने सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर,पूर्व संयुक्त संचालक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा, छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के अध्यक्ष विश्वास मेश्राम, सचिव डॉ.वॉय.के.सोना के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के जिला महासमुंद इकाई के सदस्य विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव के नेतृत्व में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पखवाड़ा के तहत् विविध कार्यक्रमों चित्रकला प्रतियोगिता, भारतीय वैज्ञानिकों का विज्ञान क्षेत्र में योगदान, अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते कदम, विश्व में भारतीय वैज्ञानिकों का अमूल्य योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा, औषधीय पौधों के बारे में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्मार्ट टेलीविजन के माध्यम से कक्षा छठवीं से आठवीं के छात्र-छात्राओं को ग्रहों की स्थितियों, सैटेलाइट, मानव का विकास, मानव पाचन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र आदि के बारे में बतया गया। 

इस दौरान विद्यार्थियों में बचपन से वैज्ञानिक चेतना विकसित करने हेतु विज्ञान गीत का गायन करवाया गया। विज्ञान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कहा गया कि इस शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान बच्चों को हर चीज़ का अवलोकन करने के लिए प्रोत्साहितए जिज्ञासा को बढ़ावा देने, बच्चों को रुचि अनुसार कार्य करने, वैज्ञानिक माहौल में नवागत अनुभव और प्रयोगों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 

इस अवसर पर प्रधान पाठक हीराधर साव ने विज्ञान के महत्व पर विस्तृत रूप से बताया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पखवाड़ा अंतर्गत वर्षा यादव, लता साव, कुंती साव, प्रभा सिदार, लेसिका साहू, डिमेश देवांगन, प्रभात, देविका नंदे, पूनम साव, पल्लवी सिदार, शिखा साव, प्रभा यादव, नुजहत, लावनिया, हेमिका देवांगन, परविन, नेहा साव, शिव, जितेन्द्र, घनेन्द्र चेरकिया, मयंक भोई, पुस्तम, देवनारायण, विक्की, रुपेश आदि छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता दी। 

इस दौरान छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के अध्यक्ष विश्वास मेश्राम ने कहा कि बच्चों को विज्ञान का लाभ तभी मिल सकता है जब अभिभावक और शिक्षक इस ओर ध्यान देंगे। हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि हम बच्चों को सरल ढंग से विज्ञान समझाएं। अगर हमारा ध्यान इस ओर होगा तो उसका दोहरा लाभ होगा। हमारे बच्चे स्वस्थ होंगे और वे अपने जीवन को वैज्ञानिक तरीके से जीने की कला में दक्ष होते जाएंगे। बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि किसी भी उम्र में जगायी जा सकती है। 
 


अन्य पोस्ट