महासमुन्द
झांकी 24 से
21-Feb-2025 2:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,21फरवरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर स्थानीय लोहिया चौक में 24 से 26 फरवरी तक 12 फिफ्ट लम्बे कुम्भकरण की झांकी सजाई जा रही है। साथ ही साथ शिवलिंग दर्शन एवं विडियो शो द्वारा वर्तमान समय का ज्ञान बताया जाएगा। जिसका अवलोकन सुबह 9 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक नि:शुल्क किया जा सकेगा। सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का लाभ स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन में 26 फरवरी से 7 मार्च तक नि:शुल्क लिया जा सकेगा। जिसका समय सुबह 7 से 8 एवं सन्ध्या 7 से 8 बजे तक रहेगा। उक्त जानकारी सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीति बहन ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे