महासमुंद, 27 फरवरी। महासमुंद जिला मुख्यालय समेत जिले भर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक तथा पुष्पों में विशेष रूप से धतूरा फूल, बेलपत्र अर्पित कर एवं त्रिपुंड तिलक लगाकर फलों का भोग चढ़ाते हुए विशेष पूजा अर्चना की। पर्व को लेकर सभी शिव मंदिरों में विशेष श्रृंगार किया गया था। देर रात तक शिव पूजन का सिलसिला चलता रहा। इसके अलावा लोग घरों में भी भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार सहित जनकल्याण व खुशहाली की कामना की। जगह-जगह महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया।
पौराणिक कथाओं के अनुसार ब्रह्मांड के निर्माण के दौरान भगवान शिव ने महाशिवरात्रि की मध्य रात्रि में भगवान रुद्र के रूप में अवतार लिया था। लिहाजा कल शिव मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। जिले के सरायपाली पदमपुर मार्ग पर स्थित शिव मंदिर की भी विशेष साज.सज्जा की गई थी।
महादेवा शिव मंदिर तथा कनेकेरा में भी श्रद्धालुओं ने क्रमबद्ध तरीके से लाइन में लगकर भगवान शिव का दर्शन पूजन किया। भक्तों ने दूध, बेलपत्र, चावल, श्रीफल अर्पित कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने बारी बारी से मंदिर मे प्रवेश कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान कोमाखान पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गये।
जिले के तमाम मंदिर परिसरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। बागबाहरा क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी भारी भीड़ उमड़ी रही। घंटा, शंखों के ध्वनियों के बीच बाबा भोलेनाथ के जय घोष से मंदिर परिसरों का माहौल भक्तिमय हो गया।
बागबाहरा में स्वयंभू बिजेश्वर नाथ महादेव मंदिर, शिवरात्रि की पावन अवसर पर शिव भक्तो द्वारा जगह.जगह महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। शंकरमुड़ा तालाब में, वार्ड क्र.8 टावरपारा में महाशिवरात्रि पर खीर पूड़ी आदि का वितरण किया गया। झरने पर स्थित छोटे से शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में युवतियां पहुंची हुई थीं। वार्ड क्र. 7 स्थित धवलेश्वर मंदिर में भी वार्ड के लोगों ने पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। इसके अलावा सरायपाली क्षेत्र के जोगनीपाली, बालसी, महलपारा, सागर स्टेट, पतेरापाली, केदुवां, तोरेसिंहा, पैकिन, तोषगांव, कुटेला, किसड़ी आदि गांवों में भी दिनभर भगवान शिव के जयकारों के साथ मंदिर गूंजते रहे।
इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कल नरसिंहनाथ, देवदरहा, सिरपुर जाकर भी जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर कई शिव मंदिरों में कल रात भर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हुए। कुछ मंदिरों में रात्रि के समय भगवान शिव के भक्ति गीत एवं कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। अंचल के कुछ शिव मंदिरों में कल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जबकि अधिकांश स्थानों पर आज दोपहर से भंडारा आयोजित है।
इस तरह क्षेत्र सहित नगर में कल महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में भीड़ रही। सभी शिव मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिरों में रूद्राभिषेक सहित पारंपरिक रूप से शिव पूजन के बाद भोग भंडारे का आयोजन हुआ। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं का मंदिरों में दर्शन पूजन का सिलसिला संध्या आरती के बाद देर शाम तक चलता रहा। अंचल में हर नगर, गांव, पारे, मोहल्लों सहित हर जलाशय-तालाब के किनारे स्थित महादेव सहित हनुमान के छोटे-बड़े मंदिरों में पूजन-हवन,अनुष्ठान के अलावा धार्मिक गीत-संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महासमुंद नगर में कल 108 पार्थिव शिवलिंग का पूजन भी हुआ। यहां अनेक मंदिरों महादेव मंदिर में हवन पूजन अभिषेक सहित भंडारे का आयोजन हुआ। बागबाहरा चंडी माता मंदिर पहाड़ी के नीचे मोड़ पर स्थित बुढ़ादेव देवालय में पारंपरिक रूप से पूजन.अर्चन किया गया।
महाशिवरात्रि पर कल निसंदा आरंग महानदी तट पर स्थित शिव मंदिर में पं.कुंजबिहारी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। महानदी फर्शी संघ द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस साल भी भंडारे का आयोजन किया। यहां शिव मंदिर, राममंदिर, शनिदेव मंदिर तथा हनुमान मंदिर एक ही प्रांगण में हैं। सतीश चंद्राकर, दाऊ मोंटू, श्यामसुंदर यादव, संतोष यादव, डॉ जयप्रकाश साहू, गिरवर ध्रुव, चंदन कन्नौजे, सरपंच मानसिंग निषाद, पुजारी गोविंद साहू, नारायण सेन, ईशु साहू, भूखन साहू, हेमचंद साहू, भीम ध्रुव, हीरालाल निषाद सहित ग्रामीणजन का विशेष सहयोग रहा।
कल सुबह से ही ऐतिहासिक नगरी सिरपुर के गंधेश्वर मंदिर, बम्हनी के बम्हनेश्वर नाथ मंदिर, कनेकेरा के कनेश्वर नाथ मंदिर, महादेव पठार के शिव मंदिर, दलदली के शिव मंदिर, आसपास के ग्राम बेमचा, खैरा, खरोरा सहित शहर के इमलीभांठा, शंकर नगर, नयापारा, वर्धमान नगर, सिविल लाइनए महामाया मंदिर,ए बाबा रामदेव मंदिर, बरोंडा चौक स्थित दुर्गा मंदिर, कचहरी चौक स्थित हनुमान मंदिर, पुलिस थाना स्थित महादेव मंदिर, क्लब पारा के समस्त शिव मंदिरों, सुभाष नगर, स्टेशन रोड, गंजापारा साईं मंदिर, गुडरूपारा, बीटीआई रोड के तमाम शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक कर पूरी श्रद्धा से पूजा की। शाम को अनेक स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही खीर-पूड़ी का प्रसाद दिन भर बंटा।