महासमुन्द
पहली बार मतदान की खुशी
21-Feb-2025 2:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,21फरवरी। त्रिस्तरीय पंचायत में फस्र्ट टाइम वोटर्स भी उत्साहित दिखे। बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम मोहंदी की रमा यादव, रीना यादव, उमा यादव, साक्षी वैष्णव,ग्राम अरंड के राहुल चंद्राकर एवं पिथौरा के ग्राम सपोस के दिनेश धृतलहरे ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने वोटिंग के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से प्रभावित होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लिया। उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों में भी हम अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे