कनकेबा में नकुल ने अश्वनी को मात्र एक वोट से पराजित किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,22फरवरी। सरायपाली पंचायत चुनाव के रिजल्ट जारी हो चुके है। चुनाव पूर्व 13 पंचायतों के निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हो चुके थे। केवल 94 पंचायतों में सरपंच के लिए ही चुनाव हुआ। इसमें सबसे अधिक मतों के अंतर से तोषगांव के सरपंच प्रत्याशी मोहित रौतिया ने 600 वोट के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कुंज बिहारी कुम्हार को हराया और सरपंच चुने गए। सबसे कम मतों मात्र एक वोट के अंतर से कनकेबा में नकुल चौहान सरपंच चुने गए। उन्होंने अश्वनी चौहान को मात्र एक वोट से पराजित किया।
सरायपाली जनपद क्षेत्र के कुल 94 पंचायतों में हुए चुनाव में नवनिर्वाचित सरपंचों में आंवलाचक्का से हेमवती चंद्रवंशी, बहेरापाली से घसनीन सिंह, कोसमपाली से भुवनेश्वरी दीवान, डुडुमचुंवा से मालती सिदार, जम्हारी से सुनीता निषाद, ऋषेकेला से रामबाई पटेल, केंदुवा से आनंद बेहरा, बिजातीपाली से हेतकुमारी पटेल, नवागढ़ से टेकलाल पटेल, बोड़ेसरा से फगुलाल चौहान, मोखा पुटका से लोचन भावना पटेल, प्रेतेनडीह से दीपक ओगरे, परसदा से संजय चौधरी, बालसी से राधा राय, कनकेबा से नकुल चौहान, चकरदा से कौशल्या सिदार,
केंटुढ़ार से लित पटेल, बाराडोली से कैलाश साहू, पाटसेंद्री से तरुण पटेल, नवरंगपुर से गौरी पटेल, बानी गिरोला से सावित्री दास, मोहदा से हेमसागर पटेल, लांती से संतोषिनी साहू, भूथिया से गोकुल भोई, अमरकोट से पदमा पटेल, सिरपुर से सन्त्री पिंकू नायक, पझरा पाली से हरिशंकर नेटी, सेमलिया से गुलशन विभार, राजाडीह से चितरंजन प्रधान, सराईपाली से मंजूलता, गोहेरापाली से मंदाकिनी साहू, जंगलबेड़ा से मधुबन भोई,सानपंधी से सुमती वर्गे, तोषगांव से मोहित रौतिया, केजवां से चैतन्य नायक, कुटेला से सत्यवान सिदार पेंटर, कलेंडा छिबर्रा से देवकी सिदार, अंतरला से अजय जगत, छुईपाली से बलराम पटेल, घुंचापाली से विषया विशाल, मल्दामाल से लुभावती पटेल, पतेरापाली से प्रभात पटेल, राफेल से सपना चौहान, बलौदा से सरस्वती सेठ, जलपुर से राजेन्द्र नायक सरपंच चुने गए हैं।
कई पंचायतों में सरपंच पद के प्रत्याशी 20 वोट भी नहीं जुटा पाए। इन प्रत्याशियों में रिशेकेला से वीरेंद्र पटेल जिन्हें मात्र 6 वोट मिले। दर्राभांठा से बसंती बरिहा को 7 वोट, राम सिंह को 4 वोट, पतेरापाली से धनेश्वर महानंद को 5, प्रेम राज साहू को 10 व थबिरो सुरजाल को मात्र एक वोट मिले। बैतारी से लालसाय तांडी को 19 वोट, कलेंडा सिंघोड़ा से गोविंद बरिहा को 14 वोट, रिमजी से कमला चौहान को 14 वोट,पंडरीपानी से जीवर्धन भोई को 9, सरस्वती लाकड़ा को 4, उग्रसेन भोई को 10, बांझापाली से प्रमोद विभार को 17 वोट,श्रीपति नायक को 8 वोट, लांती से रीमा मानिकपुरी को 10, शान पंधी से अंजलि सिदार को 10, मायामोती सिदार को 10, परसदा से अशोक चौधरी को 6, पुरंदर चौधरी 6,अर्जुडा से इंद्राणी नंद को 10, जलगढ़ से पुष्पांजलि नंद को 15, कलेंडा छिबर्रा से मालती बाघ को 12,कसडोल से अनीता जाल को 14, बलौदा से उषा सोना को 14, डूमरपाली से भाग्य लक्ष्मी डड़सेना को 11, बोड़ेसरा से रविशंकर चौहान को 19, केशव चौहान को 17, जलपुर से लालसाय बरिहा को 9,सुरेश भोई को 8, नवरंगपुर से तिरिथ कुमारी मानिकपुरी को 7,उत्तरा मानिकपुरी को 5, प्रेतेनडीह से तुलाराम चौहान को पांच तथा कनकेबा से निरंजन नंद को मात्र 11 वोट मिले।