महासमुन्द
पति-पत्नी अलग-अलग गांवों के सरपंच चुने गए
20-Feb-2025 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,20 फरवरी। अमलीपदर क्षेत्र में चुनाव के दौरान एक ही परिवार के दो सदस्य पति-पत्नी अलग-अलग गांवों के सरपंच चुने गए। ग्राम मुंडा गांव से हलमन सिंह धुरवा और दाबरीगुड़ा से उनकी पत्नी ललिता धुरवा ने सरपंच का चुनाव जीता है। दोनों के सरपंच बनने पर गांव में उत्साह का माहौल है। ललिता धुरवा अपने मायके के गांव की सेवा करेंगी। वहीं हलमन सिंह धुरवा अपने पैतृक गांव में सरपंच के रूप में कार्यभार संभालेंगे। हलमन सिंह धुरवा भाजपा नेता हैं। साथ ही उनकी पत्नी ललिता धुरवा भी भाजपा में राज्य स्तरीय पद पर कार्यरत हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे