महासमुन्द

घर घुसकर मारपीट
20-Feb-2025 3:38 PM
घर घुसकर मारपीट

महासमुंद, 20 फरवरी। जिले के बसना थाने के अधीन भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम लिमदरहा में चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

सूरज भोई लिमदरहा ने पुलिस को बताया है कि 6 फरवरी  को उसके पिता नंदकुमार भोई बाड़ी तरफ  बने नया घर में रखे भेड़ के लिए आग नहीं जलाने पर घर वालों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चिल्ला रहे थे। तथा स्वयं नया घर की ओर जाकर आग जला रहे थे। तभी करीब 7 बजे रात्रि उनके घर के पड़ोसी महेन्द्रो भोई निलाराय भोई, कुमारी भोई और हस्तीना भोई चारों हम लोग को नंदकुमार भोई रोज रोज गाली देता है कहकर घर के अन्दर घुसकर सूरज के पिताजी को गाली गलौच किया है। इस दौरान महेन्द्रो भोई अपने ने हाथ में रखे डण्डे से मारपीट भी किया है। जिससे नंद कुमार के बांया पैर में चोट लगा है। 

उसे शासकीय अस्पताल बसना ले जाकर रात्रि 01.30 बजे भर्ती करने के बाद सुबह डॉक्टर ने रायपुर रिफर कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115-2, 296, 3-5, 331-4 बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट