महासमुन्द
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस प्रतियोगिता में पूनम पटेल का चयन
22-Feb-2025 2:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,22 फरवरी। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 3 से 6 मार्च 2025 तक चंडीगढ़ पंजाब में आयोजित होना है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के दल के गठन हेतु चयन ट्रायल 21 फरवरी को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले से पूनम पटेल पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद, शिखा शर्मा, जय श्री कश्यप का चयन हुआ है। जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता चंडीगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस योगासन प्रतियोगिता में चयन होने पर प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद चंद्रिका विश्वकर्मा एवं समस्त स्टॉफ, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, संदीप पटले, भीमराव घोड़ेसवार, कोकिला घोड़ेसवार, दीपांशु, प्रियांशु ने बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे