महासमुन्द
एकल-समूह लोक नृत्य में महासमुंद प्रथम
22-Feb-2025 3:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,22 फरवरी। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में महासमुन्द जिले के विकासखंड महासमुंद के शिक्षा विभाग के शिक्षकों के द्वारा एकल एवं समूह लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। फलस्वरूप टीम का राष्ट्रीय स्तर पर पटना बिहार हेतु चयन हुआ है। इस आयोजन में शिक्षक तृषा शर्मा,नेहा दुबे,भारती सोनी,गोमती साहू, खेमिन साहू,आकांक्षा भोई,रेखा कन्नौजे और दीपमलिका कंवर भाग लेने हेतु चयनित हुई हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे