महासमुन्द
समझौते लिए दबाव बनाया जा रहा -आरोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 फरवरी। प्रधानपाठिका ने अपने संकुल समन्वयक के विरुद्ध स्कूल में ही अभद्रता किये जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्रधानपाठिका के अनुसार उनकी शिकायत पर जांच पूर्ण ही नहीं हुई। उल्टा विकासखण्ड सो्रत्र केन्द्र समन्वयक बसना द्वारा पीडि़ता को शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीडि़ता ने इसकी लिखित शिकायत बीईओ कार्यालय बसना में पुन: की है। शिकायत 22 जनवरी एवं 27 जनवरी को की गई है। शासकीय प्राथमिक शाला देवरी की प्रधानपाठिका ने विद्याधर साव संकुल समन्वयक पर स्कूल के भीतर ही हाथ पकडऩे व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीडिता प्रधानपाठिका के द्वारा अलग-अलग चार आवेदन बीईओ कार्यालय में दिये गये हैं। प्रधानपाठिका ने 27 जनवरी को किये शिकायत में बताया है कि वह विकासखण्ड सोत्र केन्द्र समन्वयक बसना कार्यालय में स्पष्टीकरण देने के लिए पहुंची। जहां बीआरसीसी पूर्णानन्द मिश्रा अपने 7-8 अन्य शिक्षकों के साथ बैठे थे। इन्होंने पीडि़ता से कई प्रश्न पूछा। जबाब को एक समन्वयक के द्वारा लिखा गया। पीडि़ता के मुताबिक प्रश्नोत्तर की समाप्ति के बाद सभी शिक्षक चले गये। उसके बाद बीआरसी कार्यालय में पूर्णानन्द मिश्रा, विद्याधर साव एवं ज्योतिष के साथ महिला चपरासी बाकी रह गईं। प्रधानपाठिका के अनुसार इस दरम्यान बीआरसीसी पूर्णानन्द मिश्रा ने कहा कि महिलाओं की इज्जत चली जाती है, पुरूषों की नहीं। अत: विद्याधर के विरूद्ध हुई शिकायत को वापस ले लीजिए। मंै विद्याधर को बचाने के लिए अपने संघ तक जाउंगा।
प्रधानपाठिका ने शिकायत पत्र में स्पष्ट लिखा है कि उसकी नौकरी अथवा उसकी पारिवारिक स्थिति मेें किसी प्रकार की कोई घटना होती है तो इसके जिम्मेदार संकुल समन्वयक व विकासखण्ड सा्रेत्र केन्द्र समन्वयक हैं। सूत्रो के अनुसार इस गंभीर संवेदनशील मामले में बीईओ बसना ने अभी तक जांच पूर्ण नहीं किया है।