महासमुन्द

महिला के घर बलात प्रवेश कर डंडे से पीटा, जुर्म दर्ज
23-Feb-2025 3:22 PM
महिला के घर बलात प्रवेश कर डंडे से पीटा, जुर्म दर्ज

महासमुंद, 23 फरवरी। महिला के घर बलात प्रवेश कर गला दबाकर डंडे से मारपीट के मामले में पिथौरा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 9 निवासी जमुनाबाई यादव रात अपने घर में सोई थी। रात लगभग 12 बजे वार्ड क्रमांक 09 निवासी टिकाराम यादव उर्फ टिके ने आवाज देकर दरवाजा खटखटाकर खोलने के लिए कहा। जब महिला ने दरवाजा खोलकर देखा तो टिके नशे की हालत में था और जबरदस्ती घर के अंदर घुसकर तुझे आज जान से खत्म कर दूंगा कहते हुए महिला के गले को दबा कर हाथ थप्पड़ से मारपीट करने लगा। 

आरोपी ने इस दौरान महिला के सिर पर लकड़ी से कई बार वार किया। चिल्लाने पर महिला की पुत्री ज्योति यादव आयी और पीछे से टिके को डंडे से मारी, तब वह भाग गया। इसके बाद घायल महिला को उसकी बेटी एंबुलेंस को बुलाकर पिथौरा अस्पताल ले गई, जहां से जिला अस्पताल महासमुंद रेफर कर दिया।  जिला अस्पताल महासमुंद में टांका लगाने के बाद मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के बाद स्थिति ठीक नहीं होने से बागबाहरा के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 115-2, 331-6, 331-7 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट