महासमुन्द

वाहनों में 31 मार्च तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा तो होगा जुर्माना
24-Feb-2025 2:11 PM
वाहनों में 31 मार्च तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा तो होगा जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,24 फ रवरी। नई वाहनों के साथ-साथ पुरानी दुपहिया, तीन पहिया चार पहिया तथा इससे अधिक पहिया वाली वाहनों पर  की अनिवार्यता के बाद भी पुरानी वाहनों के स्वामी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। जबकि शासन ने 31 मार्च 2025 तक प्रत्येक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का लक्ष्य आरटीओ कार्यालयों को दिया है। यदि 31 मार्च तक एचएसआरपी नहीं लगाए गए तो 1 अप्रैल से आरटीओ चालान की कार्रवाई करेगी।

इस संबंध में महासमुंद के जिला परिवहन अधिकारी आर के ध्रुव का कहना है कि अप्रैल 2019 के पूर्व की पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। इसके लिए 120 दिन का समय दिया था। 120 दिन की अवधि समाप्त हो जाएगी। इसके बाद भी यदि एचएसआरपी नहीं लगाया तो 1 अप्रैल से चालानी कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि बढ़ते क्राइम, चोरी जैसे अपराधों को ध्यान में रखते हुए इसे अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक जिले में दुपहिया, तीन पहिया, चार पहिया सहित अन्य वाहन लाखों की संख्या में दौड़ रहे हैं। लेकिन पुराने वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एचएसआरपी अनिवार्य रूप से .लगाने परिवहन विभाग ने 4 महीने का समय दिया था। इसके लिए दोपहिया व चौपहिया वाहनों के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। यह शुल्क वाहन मालिकों को देना होगा। सडक़ हादसों को देखते हुए वाहनों की रफ्तार और ट्रैफिक नियमों को मजबूत बनाने के लिए यह कवायद की गई है। सुको ने 19 नवंबर 2024 से हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट अनिवार्य किया है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट उन वाहन मालिकों को लगाना है जो 1 अप्रैल 2019 के पूर्व की गाडिय़ों को चला रहे हैं। सरकार द्वारा अधिकृत पंजीकरण पोर्टल जारी किया गया है। उस साइट में जाकर अपनी सभी आवश्यक विवरण जैसे वाहन नंबर, चेचिस नंबर, इंजन नंबर, पता, संपर्क सूत्र और फ्यूल ऑपशन आदि भरेंगे। इसमें निजी और कामर्शियल ऑप्शन दिया होगा। उसे भरने के बाद मोबाइल पर यूजर नेम और पासवर्ड मिलेगा। भुगतान करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करें। तुरंत एक रसीद मिलेगी। जैसे ही वाहन का हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट तैयार हो जाएगी। मोबाइल पर उसका मैसेज आ जाएगा।

 इसके बाद अधीकृत डीलर के पास जाकर उसे लगवा सकेंगे।

       कहा जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन प्लेट लगने से ट्रैफिक पुलिस के काफी सहुलियत होगी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले पकड़े जाएंगे। उनके खिलाफ चालान करना आसान होगा। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट एक एल्यूमीनियम निर्मित नंबर प्लेट है। जो वाहन के सामने और पीछे में लगाई जाती है। इसके प्लेट के बाएं कोने में एक नीले रंग का कोमियम आधारित अशोक चक्र का होलेग्राम होता है। इसके नीचले भाग बाएं कोने में एक यूनिक लेजर ब्रांडेड 10 अंक का स्थानीय पहचान संख्या दिया जाता है। इसके अलावा पंजीयन संख्या के अंकों और अक्षरों पर एक हॉट स्टैप फिल्म लगाई जाती है। उसके साथ ही नीले रंग में आईएनडी लिखा होता है।

       इस रजिस्ट्रेशन प्लेट को वाहन के डिजिटल पंजीकरण के बाद ही जारी किया जाएगा। यह वाहन से जुड़ा होगा। इस प्लेट को एक वाहन के बाद दूसरे वाहन में प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इससे वाहन चोरी होने पर नम्बर प्लेट को बदल कर वाहन उपयोग नहीं कर पाएंगे। जैसे ही नंबर प्लेट को खोलेंगे, उसका हिंज टूट जाएगा। इसके अलावा इसकी डिजाइन ऐसी की गई है ताकि नम्बर प्लेट और वाहनों का दुरुपयोग नहीं किया जा सके। इससे वाहनों की चोरी रूकेगी और चोरी हुई तो आसानी से पकड़ में आएगी।

       बीते 1 अप्रैल 2019 के बाद जो भी वाहन खरीदे गए हैं, उसमें कंपनी ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगा कर दिया है। इसके पूर्व का जिसके पास वाहन है, उनके लिए फीस निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ को दो जोन में बाटा गया है। इसके लिए दो ही अधिकृत वेंडर है। जिसके यहां हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगेगा। कस्टमर की सहुलियत के मुताबिक वेंडर घर पहुंच सेवा भी देगा। लेकिन उसके लिए निर्धाकित शुल्क से 100 रुपए अधिक देना होगा।


अन्य पोस्ट