महासमुन्द

रामदुलारी से पीछे चल रहीं उषा पटेल
21-Feb-2025 6:10 PM
रामदुलारी से पीछे चल रहीं उषा पटेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 21 फरवरी। स्थानीय निकाय चुनाव में गुरुवार को हुए मतदान के बाद हुई मतगणना में जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा द्वारा अधिकृत उषा पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामदुलारी सिन्हा से पीछे चल रही है, वही कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं आदिवासी नेता करन दीवान एवं पिथौरा जनपद अध्यक्ष सत्यभामा नाग भी जिला पंचायत सदस्य की मतगणना में आगे चल रही हैं।

गुरुवार को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 8 सबसे चर्चित सीट थी। यहां  से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ रही थी, वहीं भाजपा की ही पूर्व जनपद अध्यक्ष रामदुलारी सीताराम सिन्हा भी चुनावी मैदान में कूद पड़ी थी। जबरदस्त मुकाबले में यहां रामदुलारी सिन्हा, उषा पटेल से करीब 5200 वोट से आगे चल रही हैं।

क्षेत्र क्रमांक 7 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष करण सिंह दीवान भी अपने प्रतिद्वंदी से करीब 15000 वोट से आगे है। इसके अलावा क्षेत्र क्रमांक 9 से कांग्रेस नेत्री एवं जनपद अध्यक्ष सत्यभामा नाग भी अपनी प्रतिद्वंदी से बढ़त बनाये हुए है।


अन्य पोस्ट