महासमुन्द

ननंद ने की भाभी-भतीजों से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
27-Feb-2025 3:25 PM
ननंद ने की भाभी-भतीजों  से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

महासमुंद,27 फरवरी। सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बलेण्डा में एक ननंद के द्वारा अपनी भाभी एवं उसके बच्चों के साथ गाली गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार झरना प्रधान पति स्व.सुदाम प्रधान निवासी ग्राम बलेण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह  अपने दो पुत्रों चुड़ामणी एवं प्रभास के साथ गांव में रहती है। 24 फरवरी को सुबह 7 बजे जब वह घर की साफ सफाई कर रही थीं। तभी उसकी  ननंद सुभाषिनी प्रधान अनावश्यक रूप से उसके एवं उसके पुत्र चुड़ामणी के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगी। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चुड़ामणी का गला दबाकर मारने की कोशिश की। जिससे उसके गले में चोट आई है। 

प्रार्थिया ने शिकायत में बताया है कि उसकी ननंद के द्वारा पूर्व में भी उसे एवं उसके पुत्रों को ऐसे ही परेशान किया गया था। पुलिस ने प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपिया के खिलाफ  भारतीय  न्याय संहिता की धारा 115-2, 296, 351-2 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट