महासमुन्द

विज्ञान दिवस पर जिला स्तर साइंस किट मेकिंग स्पर्धा में लोकेश प्रथम
26-Feb-2025 3:28 PM
विज्ञान दिवस पर जिला स्तर साइंस  किट मेकिंग स्पर्धा में लोकेश प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 फ रवरी। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी परिषद रायपुर व राष्ट्रीय विज्ञान एवं संचार परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान के पत्रानुसार प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे के मार्गदर्शन एवं प्रो. मनीराम धीवर संयोजक राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ ई पी चेलक के निर्देशन में कल 25 फरवरी को महाविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग द्वारा साइंस पर आधारित साइंस किट मेकिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता के प्रभारी प्रो.प्रदीप कन्हेर थे।

उक्त प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय के कुल 14 साइंस किट सहित 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के प्रथम निर्णायक डा. श्वेतलाना नागल सहायक प्राध्यापक सूक्ष्मजीव विज्ञान शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद एवं द्वितीय निर्णायक के रूप में सुश्री वंदना यादव सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लोकेश अग्रवाल एमएससी रसायनशास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद रहे। जिनका साइंस किट पॉल्यूशन ही सॉल्यूशन रहा।

               इसी तरह द्वितीय स्थान गरिमा ठाकुर, रितिका मार्कण्डेय, पायल महामल शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद रहीं। जिनका साइंस किट रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्स रहा। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से किरण साहू एवं रेणुका साहू, हेमलता वर्मा रहीं। प्रो. करुणा दुबे ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी सोच में वैज्ञानिक सोच होना आवश्यक है। मनीराम धीवर ने कहा कि आप सभी युवा पीढ़ी विज्ञान को लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके।

डॉ.श्वेतलाना नागल ने कहा कि विज्ञान को आप अपने जीवन में और बेहतर तरीके से उपयोग में ला सकते हैं। निर्णायकों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के दिन शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रसायनशास्त्र विभाग के नम्रता तंबोली अतिथि व्याख्याता, डॉ. जागृति चंद्राकर अतिथि व्याख्याता वानस्पतिशास्त्र,

प्रकाशमणि साहू जनभागीदारी व्याख्याता रसायनशास्त्र, पूर्णिमा साहू प्रयोगशाला परिचारक, शशांक दानी प्रयोगशाला परिचारक सहित विज्ञान संकाय  के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद,

शांत्रीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय महासमुंद के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संचालन प्रदीप कन्हेर कार्यक्रम प्रभारी ने तथा आभार व्यक्त प्रकाशमणि साहू जनभागीदारी व्याख्याता रसायनशास्त्र ने किया।


अन्य पोस्ट