‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,3 मार्च। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. शाखा महासमुंद के सभाकक्ष में अंतर राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत वार्षिक कैलेंडर अनुसार पैक्स के मॉडल बायलाज का वाचन एवं पैक्स पुनर्गठन की चर्चा तथा पैक्स के वयोवृद्ध सदस्यों का सम्मान कार्यक्रम 27 एवं 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे से रखा गया। जिसमें अनिश कुमार दीवान, सहकारिता विस्तार अधिकारी उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला महासमुंद प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हुए। साथ ही अविनाश शर्मा नोडल अधिकारी जिला सह.केन्द्रीय बैंक मर्या. महासमुंद, श्रीराणा शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा महासमुंद, जीएल कौशिक प्रबंधक जिला सहकारी संघ मर्या. महासमुंद और एसआर बंजारे,जिला प्रचार प्रसार अधिकारी जिला सहकारी संघ मर्या.महासमुंद, बैंक के पर्यवेक्षक, पैक्स समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारी तथा समितियों के सदस्य उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम जिला प्रचार प्रसार अधिकारी एसआर बंजारे द्वारा पैक्स समितियों के माडल बासलाज का वाचन किया गया। जिला प्रचार.प्रसार अधिकारी एस आर बंजारे ने कॉमन सर्विस सेन्टर में कुल 35 प्रकार के कार्य होने की जानकारी से अवगत कराया। इसके अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में आधार कार्ड, पेन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जमीन का नक्शा खसरा, बी.1, पंच शाला खसरा, नक्शा, आय, जाति, निवासी प्रमाण पत्र, फोटो कॉपी कराने आदि कार्य होंगे। जिससे किसानों एवं समिति के सदस्य लांभवित होंगे। एक ही स्थान पर उक्त सभी कार्य असानी से होंगे। इसके लिये उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।
उन्होंने जानकारी दी कि जिले में सहकारी केन्द्रीय बैंक की कुल 15 शाखाएं हैं तथा इसके अंतर्गत कुल 130 पैक्स समितियां कार्यरत हैं। उनके कम्प्यूटर ऑपरेटरों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
सभी समितियों में सीएससी कॉमन सर्विस सेन्टर की स्थापना कर दी गई है। सहकारिता की परिभाषा को समझाते हुए पंजीयन बोर्ड ऑफ डारेक्टर के निर्देश पर सदस्यों पदाधिकारियों के मनोनयन एवं सहयोग शुल्क एवं अधिकृत अंश पूंजी, लेखा पुस्तकें एवं अन्य रजिस्टरों का संधारण, विशेष आमसभा की बैठक, सदस्यों की पात्रता, ऋण वितरण संबधी जानकारी बताई गई। इसके ऑतरिक्त सदस्यता की समाप्ति, सदस्यों के अधिकार,अंश प्रमाण पत्र, पूंजी एवं निधियां, सेवा नियम, बोर्ड एवं कमेटी गठन, महिलाओं के लिये आरक्षण, अध्यक्ष एवं प्रबंधक की शक्तियां और परिसमापन संबंधी जानकारी दी गई।
अनिश कुमार दीवान, सहकारिता विस्तार अधिकारी उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा पैक्स समितियों के पुनर्गठन पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त पैक्स समितियों के वयोवृध्द सदस्यों का सम्मान किया गया। जिसमें अनुज राम पटेल तुसदा समिति, हेमलाल पटेल बेलसोंडा समिति, भोलाराम ध्रुव बरोन्डा बाजार शामिल हैं।