महासमुन्द

जनपद अध्यक्ष भाजपा का बनना तय, ब्रम्हा पटेल बन सकते हैं उपाध्यक्ष
27-Feb-2025 3:10 PM
जनपद अध्यक्ष भाजपा का बनना तय,  ब्रम्हा पटेल बन सकते हैं उपाध्यक्ष

4 मार्च को होगा चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 27 फरवरी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब दूसरे स्तर की पंचायत जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन की बारी है। जनपद सदस्य निर्वाचन में विजयी सदस्यों की सूची देखने पर आधे से अधिक सदस्य सत्तारूढ़ भाजपा के है। जिससे यह तय है कि पिथौरा जनपद अध्यक्ष भाजपा से ही होगा।

कुल 25 जनपद सदस्यों वाली पिथौरा जनपद पंचायत इस बार अनारक्षित महिला हेत आरक्षित है। 25 सदस्यों के नाम देखने से लगता है कि इसमें कोई 19 सदस्य भाजपा समर्थित है। जिससे कम से कम इतना तो तय है कि यहां से जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भाजपा का ही होगा।भाजपा की ओर से महिला प्रत्याशियों में उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे तीसरी बार जनपद सदस्य बनी है। जिससे जनपद अध्यक्ष हेतु सबसे अधिक सम्भावना इनकी ही बनती है।

दूसरा विकल्प भाजपा के युवा नेता हरप्रशाद पटेल की पत्नी सुशील हरप्रशाद का नाम भी सामने आ सकता है। परंतु जिस तरह का माहौल चल रहा है उससे उषा घृतलहरे का जनपद अध्यक्ष बनना लगभग तय है।सदस्यों की दो तिहाई संख्या देखकर लगता है कि निर्वाचन निर्विरोध हो सकता है।

वहीं दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा के पास नवनिर्वाचित जनपद सदस्य ब्रम्हा प्रेमशंकर पटेल का कोई विकल्प फिलहाल दिखाई नही दे रहा है लिहाजा माना जा रहा है कि वे निर्विरोध उपाध्यक्ष पास के लिए चुने जा सकते हैं।

भाजपा नेता युद्धस्तर पर जुटे
जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 4 मार्च को होना तय किया गया है। इसके लिए कांग्रेस की ओर से कहीं कोई तैयारी नजर नही आ रही। 
बताया जाता है कि कांग्रेस नगरीय एवं स्थानीय निकाय चुनावों में हुई भारी पराजय से अब तक उबर नहीं पाई है, जिसकी वजह से अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है।वहीं भाजपा निकाय चुनावों में मिली शानदार जीत से उत्साहित है। पिथौरा भाजपा की टीम भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल के निर्देश पर चुनावी तैयारियों में जुटी है। इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर पटेल, नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष देवसिंह निषाद प्रीत राम सूर्ये, पार्षद मन्नू लाल ठाकुर अपनी पूरी टीम के साथ जनपद सदस्यों को एकजुट करने जुटी है।

बहरहाल, अब सप्ताह भर का समय की शेष है।अब देखना होगा कि जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष की कुर्सी किसके हिस्से आती है।
 


अन्य पोस्ट