महासमुन्द
जुआ खेलते 3 गिरफ्तार
28-Feb-2025 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 फरवरी। सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सूखापाली से बंसुली रोड स्थित एक खेत में चल रहे अवैध जुआ अड्डे पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से कुल 3500 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और अन्य जुआ सामग्री जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में सदानंद साहू 29 वर्ष, सुनील वलेचा 45 वर्ष, लक्ष्मण प्रधान 58 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ छग जुआ अधिनियम 2022 की धारा 3-2 के तहत मामला दर्ज कर मुचलके पर रिहा कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे