महासमुन्द

शराब बेचते युवक पकड़ाया
27-Feb-2025 3:12 PM
शराब बेचते युवक पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 फरवरी। पिथौरा पुलिस ने ग्राम टोंगोपथरा में एक व्यक्ति को महुआ शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महुआ शराब को 180 एमएल का पाउच बनाकर 50 रुपए प्रति पाउच बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर उक्त कार्रवाई पुलिस ने की।

 25 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टोंगोपथरा में विजेंद्र भोई द्वारा मुर्गा दुगान में महुआ शराब का पाउच बनाकर बेचा जा रहा है। उक्त सूचना पर महिला प्रधान आरक्षक उत्तरा दीवान थाना प्रभारी के आदेश पश्चात हमराह स्टाफ आरक्षक 471, 512, 101 को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्रवाई की गई। जहां आरोपी विजतेंद्र भोई दो सफेद रंग की अलग-अलग प्लास्टिक झोले में कुल 53 नग 180 एमएल वाली महुआ शराब पाउच, एक पाउच कीमत 50 रुपए कुल शराब 9450 एमएल कीमती 2650 रुफए को जब्त किया गया। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


अन्य पोस्ट