‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 सितंबर। ग्राम खल्लारी में विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मान के तहत सम्मान समारोह 2025 का आयोजन 19 सितंबर को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू थे। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण सहित क्षेत्र भर के सामाजिक, राजनीतिक व्यक्तित्व एवं शासकीय अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। उक्त आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू के नेतृत्व में खल्लारी स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के पूर्व सभापति बसंता ठाकुर, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सभापति व कंवर पैंकरा समाज महासभा केन्द्रीय खल्लारी अध्यक्ष थानसिंग दीवान, बागबाहरा जनपद पंचायत के सभापति भूमिका रामजी लाल सिन्हा, खल्लारी थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार नाग, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति खल्लारी के अध्यक्ष नंदकुमार निषाद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी के प्राचार्य सविता चन्द्राकर, शा. पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक राधेश्याम निषाद, विशेष अतिथि ग्राम पंचायत खल्लारी के सरपंच पुष्पेन्द्र साहू, मरार कसही बाहरा सरपंच संगीता गुणनिधि पटेल, बीकेबाहरा सरपंच खेमराज साहू, भीमखोज सरपंच भेखलाल बघेल,आंवराडबरी सरपंच प्रतिनिधि मुकुंदलाल सिन्हा, ग्राम पंचायत कोमा के पूर्व सरपंच सविता गोस्वामी थे।
आयोजन के शुभारंभ से पहले सभी अतिथियों ने श्रीराम मंदिर में भगवान राम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण, हनुमान जी के समक्ष मत्था टेक दर्शन पूजन किया। सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन अक्षत, गुलाल, बेच, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ के साथ हुआ। मुख्य अतिथि महासमुंद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निखिल मनोजकांत साहू ने आयोजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरा खल्लारी क्षेत्र मां की गोद में बसा हुआ है और यहां आकर मुझे मां की ममता का अनुभूति होता है। खल्लारी समरसता की भूमि है और इस क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाना और सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक क्षेत्र के व्यक्तिवों को चुन-चुनकर खोज निकालना, उनका सम्मान करना एक अभिनव पहल है। ऐसे भागीरथी प्रयास के लिए खल्लारी सामाजिक कार्यकर्ता व उपसरपंच तारेश साहू एवं उनकी टीम को मेरा बधाई व अभिनंदन है।
आयोजन को कंवर पैंकरा समाज महासभा खल्लारी केन्द्रीय अध्यक्ष थानसिंग दीवान, पूर्व जिला पंचायत सभापति बसंता ठाकुर, बागबाहरा जनपद पंचायत के सभापति भूमिका सिन्हा, खल्लारी थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार नाग, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति खल्लारी के अध्यक्ष नंदकुमार निषाद,ग्राम पंचायत बी के बाहरा सरपंच खेमराज साहू, आंवराडबरी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मुकुंद लाल सिन्हा आदि ने भी सम्बोधित किया।
आयोजन का संचालन कंवर पैंकरा समाज महासभा खल्लारी के सांस्कृतिक सचिव निजाम दीवान व अंत में आभार व्यक्त सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू ने किया। इस दौरान मिल्लुराम साहू, रमेश तिवारी, मोहित चन्द्राकर,नरेन्द्र चन्द्राकर, जयप्रकाश साहू,गुणनिधि पटेल, मनहरण गुप्ता, सुमन चन्द्राकर, अमृता नेताम, अंजना बैरवा, इन्द्रकुमार चौहान, माखन यादव, चन्द्रेश राजपूत, लोमश पटेल, मनोज साहू, भुनेश्वर सिन्हा, प्रमोद मन्नाडे, देवेन्द्र दीवान समेत ग्रामीणजन व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक समरसता को लेकर शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस जनसुरक्षा, कृषि, पर्यावरण, वन सेवा प्रेरक, वन्यजीव संरक्षण,गौ सेवा, धार्मिक, सामाजिक, अध्यात्म, लोककला, सांस्कृतिक गौरव, योगाभ्यास, नशामुक्ति अभियान,जनसेवक,सहकारिता, प्रकृति सेवा, नारी सशक्तिकरण में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सेवा देने वाले स्थानीय व क्षेत्र के लोगों का सम्मान किया गया।