महासमुन्द

गांवों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने की जरूरत-निखिलकांत
22-Sep-2025 2:57 PM
गांवों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने की जरूरत-निखिलकांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 22सितंबर। शहीद स्व. आकाशराव गिरेपुंजे सहायक पुलिस अधीक्षक की स्मृति में बास्केटबॉल संघ जिला महासमुंद द्वारा राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक, बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद निखिल कांत साहू थे। पहले दिन 19 सितंबर को खेले गए मैच में बालक वर्ग में पहला मैच में कोरबा ने बिलासपुर को 43.34 से हराया।  दूसरा मैच भिलाई नगर निगम ने बिलासपुर को 53.15 से हराया। तीसरा मैच बिलासपुर ने सरगुजा को 46.15 से हराया। कोरबा ने मुंगेली को 25.0 से, महासमुंद ने सरगुजा को 31.19 से हराया। बालिका वर्ग उद्घाटन मैच में महासमुंद ने मुंगेली को 20.04 से, बीएसपी ने मुंगेली को 28.2 से,दुर्ग ने बिलासपुर को 37.21 से हराया। 20 सितम्बर को खेले गये मैच में बालक वर्ग बीएसपी ने मुंगेली को 37.07 से हराया। महासमुंद जिले की बालक और बालिका टीम फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।  बालक वर्ग में महासमुंद ने दुर्ग को 17.35 से, कोरबा ने राजनांदगांव को 36.33 से, राजनांदगांव ने मुंगेली को 32.06 से, राजनांदगांव ने बिलासपुर को 48.20 से हराया। बालिका वर्ग में बिलासपुर ने सरगुजा को 17.05 से, दुर्ग ने मुंगेली को 26.00 से तथा भिलाई नगर निगम ने जिला सरगुजा को 22.10 से हराया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू गांवों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने की जरूरत है। खिलाडिय़ों ने अपने दम पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। यहां ग्रामीण इलाके में प्रतिभावान खिलाडिय़ों की कमी नहीं है। केवल उन्हें एक बेहतर प्लेटफार्म देने की जरुरत है।


अन्य पोस्ट