महासमुन्द

तर्पण कर पूर्वजों को श्रद्धांजलि
22-Sep-2025 2:47 PM
तर्पण कर पूर्वजों को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द,22सितंबर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में पितृपक्ष पर आयोजित 15 दिवसीय पितृ तर्पण कार्यक्रम का समापन कल पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर किया गया। पितृ तर्पण के पूरे पखवाड़े भर की अवधि में प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपने पूर्वजों एवं दिवंगत आत्माओं को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलांजलि अर्पित की। इस दौरान कुल 242 लोगों ने तर्पण कर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी। अंतिम दिवस पर कल आयोजित सर्वपितृ तर्पण विसर्जन में 45 श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम का संचालन युग पुरोहित बोधराम साहू, एमएल साहू, ललित मेश्राम, भारत साहू, धनीराम एवं भूखन सहित अन्य विद्वानों द्वारा वैदिक विधि.विधान से कराया गया।

 इस मौके पर कार्यक्रम में हीरालाल साहू, रिखीराम साहू, परस चौहान, जगमोहन, कुमारेश, अमर साहू, महिला मंडल एवं अन्य परिजनों का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर शांति पाठ हुआ और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को भोजन-प्रसाद वितरित किया गया।


अन्य पोस्ट