महासमुन्द

सेक्टर स्तरीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन
21-Sep-2025 10:11 PM
 सेक्टर स्तरीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 सितंबर। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर करुणा दुबे के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में बलौदा बाजार महासमुंद परिक्षेत्र स्तरीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर 2025 को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में आयोजित किया गया।

जिसमें कुल 16 महाविद्यालय शासकीय महाविद्यालय भटगांव, शासकीय महाविद्यालय बिलाईगढ़, शासकीय महाविद्यालय वटगन, शासकीय महाविद्यालय तेंदुकोना, शासकीय महाविद्यालय पिरदा, शासकीय महाविद्यालय मोपका, शासकीय महाविद्यालय लवन, शासकीय डीके महाविद्यालय बलौदा बाजार, शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा, शासकीय महाविद्यालय भाटापारा, शासकीय महाविद्यालय सिमगा, शासकीय महाविद्यालय बलौदा, शासकीय महाविद्यालय पलारी, शासकीय महाविद्यालय कोमाखान, शासकीय महाविद्यालय पिथौरा एवं शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद कीपहला सेमी फाइनल मैच शासकीय महाविद्यालय तेंदुकोना और शासकीय पीजी महाविद्यालय महासमुंद के मध्य खेला गया जिसमें महासमुंद विजेता रहा। दूसरा सेमीफाइनल मैच शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा और शासकीय महाविद्यालय पिथौरा के मध्य खेला गया जिसमें बागबाहरा विजेता रहा। फाइनल मैच शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा और शासकीय पीजी महाविद्यालय महासमुंद के मध्य खेला गया जिसमें बागबाहरा 16 अंक और महासमुंद 15 अंक में बागबाहरा एक अंक से विजयी रहा. खेल प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 24 एवं 25 सितंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो की दुर्गा महाविद्यालय रायपुर में आयोजित है। विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रभारी प्राचार्य डॉ रीता पांडे द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ मालती तिवारी, डॉ दुर्गावती भारतीय, अजय कुमार राजा, राजेश्वरी सोनी, मनबोध  चौहान, जगदीश सत्यम, पालन दीवान, मुकेश साहू, राजेश शर्मा,गेश्वर दीवान, डॉ दीपक यादव, ओपी जयसवाल, सौरव साहू, रिकेश पेंडरिया, कपिल पेंडरिया एवं सभी टीमों के टीम मैनेजर कोच उपस्थित रहे।

उपर्युक्त समस्त जानकारी क्रीड़ा अधिकारी दिलीप लहरे ने दी है।


अन्य पोस्ट