महासमुन्द

उद्यान में पालिका अध्यक्ष-कर्मियों सहित आमजनों ने की सफाई, पौधरोपण भी
22-Sep-2025 3:11 PM
 उद्यान में पालिका अध्यक्ष-कर्मियों सहित आमजनों ने की सफाई,  पौधरोपण भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द,22सितंबर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एंव रजत जयंती 2025.26 स्वच्छता सप्ताह अंतर्गत  रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में आम नागरिकों व पालिका के अधिकारीदृकर्मचारियों ने मोती बाल उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ.सफाई कर उद्यान में वृक्षारोपण किया। पालिकाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने उपस्थित समस्तजनों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़़ शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप योजना स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत राज्य के अन्य सभी नगरीय निकायों के साथ.साथ नगर पालिका परिषद महासमुंद क्षेत्र में भी स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 चल रहा है। नगर  के नेहरू चौक स्थित मोती  उद्यान में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने हाथ में झाड़ू लेकर सफाई कार्य किया। तत्पश्चात उद्यान में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने उपस्थित समस्तजनों को स्वच्छता शपथ दिलाई। उपस्थितजनों ने स्वच्छता शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था। उसमें सिर्फ  राजनीतिक आजादी नहीं थी। बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोडक़र मां भारती को आजाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर कर भारत माता की सेवा करें। उपस्थित जनों ने शपथ लेते हुए कहा कि हम स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और उसके लिए समय देंगे। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह में 02 घंटे श्रमदान कर स्वच्छता के इस संकल्पना को चरितार्थ करेंगे।

 हम न गंदगी करेंगे, न किसी और को करने देंगे। सबसे पहले हम स्वयं सेए अपने परिवार सेए अपने मोहल्ले सेए अपने गांव से एवं कार्य स्थल से शुरूआत करेंगे। हम यह मानते हैं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहांं के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। इस इस अवसर पर स्वच्छता प्रभारी निरीक्षक दिलीप चन्द्राकर, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी नौशाद बक्श, सुपरवाइजर रमा महानंद, टिकेश्वरी मिरी, हेमलता शर्मा, प्रिया दुबे, जीतू सोनी, मोहनदास मानिकपुरी, अजय घृतलहरे, अजय प्रधान, परमेश्वर निर्मलकर,कार्तिक यादव, प्रकाश सोनवानी, नीलम कुलदीप, माधव यादव सहित बड़ी संख्या में स्वच्छ भारत मिशन के सफाई मित्र आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट