महासमुन्द

दहेज प्रताडऩा: पति-सास-ससुर-जेठ-जेठानी के खिलाफ शिकायत
22-Sep-2025 3:25 PM
दहेज प्रताडऩा: पति-सास-ससुर-जेठ-जेठानी के खिलाफ  शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द,22सितंबर। बसना थाने में एक महिला ने दहेज के नाम पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए अपने पति, सास,ससुर और जेठ,जेठानी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई है।

आरोप है कि शादी के करीब 3 माह बाद से ही पीड़िता को मायके की जमीन बेचकर 10 लाख रूपये और बाइक लाने के लिए कहते थे और शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पीडि़ता चांदनी नायक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह जांजगीर चांपा जिले के ग्राम जेवरा निवासी हंै। 10 मई 2022 को उसकी शादी ग्राम बिछिया बसना के देवानंद नायक से सामाजिक रीति रिवाज से हुई है। उनका एक 2 वर्षीय बेटा है।  प्रार्थिया का आरोप है कि शादी के करीब 3 माह बाद से पीडि़ता की सास भगवती नायक उसे कहती है कि अपने मायके का जमीन घर बेचकर दहेज में 10 लाख रुपए लेकर आना, तभी तुमको रखेंगे वरना यहां तेरा कोई नहीं है। पीडि़ता की सास की बात में हां से हां मिलाकर पीडि़ता के ससुर बोधन नायक, जेठ दशरथ नायक, जेठानी अनिता नायक सभी मिलकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए दहेज में दिये स्कूटी के बदले में मोटर सायकल लेकर आना कहते हैं तथा छोटी-छोटी बात को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हैं।

 

शिकायत में आगे बताया गया है कि पीडि़ता के पति देवानंद नायक भी आये दिन मायके से 10 लाख रुपए व मोटर सायकल लेकर आना बोलकर मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक प्रताडि़त करते हैं। उनकी प्रताडऩा से परेशान होकर पीडि़ता 17 अगस्त 2025 से मायके ग्राम जेवरा में अपनी मां के साथ रहकर जीवन यापन कर रही हंै। प्रताडऩा से तंग आकर पीडि़ता बसना थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति देवानंद, सास-ससुर, जेठ-जेठानी के विरूद्ध धारा 115-2,296, 3-5, 351-3, 85 बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।

मामले में जाच जारी है। 


अन्य पोस्ट