महासमुन्द

जूनियर रेडक्रॉस उपसमिति की वार्षिक बैठक
21-Sep-2025 10:10 PM
जूनियर रेडक्रॉस उपसमिति की वार्षिक बैठक

महासमुंद, 21सितंबर। कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह, सचिव एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आई नागेश्वर राव के निर्देशन, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन अध्यक्ष विजय कुमार लहरे की अध्यक्षता तथा जिला संगठक एवं राज्य प्रतिनिधि डॉ.अशोक गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में 19 सितम्बर को जिला शिक्षा कार्यालय महासमुंद में जूनियर रेडक्रॉस उपसमिति, जिला शाखा महासमुंद की वार्षिक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्रबंध समिति के सभापति संदीप दीवान, कोषाध्यक्ष पारस चोपड़ा, सदस्य  आकाश पाण्डेय, राजेश्वर खरे, सहायक संचालक एन के सिन्हा, अंजली बरमाल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी, मनोनित सदस्य प्राचार्य हेमेन्द्र आचार्य सेजेस महासमुंद, गोविन्द राम सिन्हा, रेडक्रॉस कार्यकर्ता आनंद गिरि गोस्वामी, प्रवीण दीवान, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, लक्ष्मी डडसेना, हीना ढालेंन, रमता प्रसाद, जूनियर रेडक्रॉस सचिव यशवंत कुमार चौधरी, पारस सिन्हा, किरण पटेल, नोबेल ध्रुव, रक्षा साहू, तेजलाल देवांगन, द्वारिका प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन अध्यक्षए जूनियर रेडक्रॉस सोसायटीए महासमुन्द ने कहा कि रेडक्रॉस आंदोलन मानवीय सेवा, सामाजिक सहयोग एवं विद्यार्थियों में संवेदनशीलता विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है।

सभापति संदीप दीवान ने सभी संस्था प्रमुखों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों से आह्वान किया कि वे रेडक्रॉस की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर समाजहित में योगदान दें। कोषाध्यक्ष पारस चोपड़ा ने कहा कि नशा मुक्ति एवं नैतिक शिक्षा पर जोर जरूरी है। बैठक में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों पर गहन चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।

लिये गये निर्णय में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 09 से 12 अक्टूबर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर में आयोजित करने, अंशदान एवं पंजीयन वाले सभी विद्यालयों को 15 अक्टूबर तक डीडी के माध्यम से डीईओ क्रीड़ा कक्ष में राशि जमा करने, पंजीयन आवेदन पत्र एवं दर्ज संख्या अनुसार अंशदान की राशि जमा करने, सदस्यता अभियान में आजीवन सदस्यता बढ़ाने और नए सदस्यों को जोडऩे, रेडक्रॉस निधि का उपयोग केवल रेडक्रॉस गतिविधियों हेतु सुनिश्चित करने, सडक़ सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाने, नाबालिगों को वाहन न देने, गांधी जयंती 02 अक्टूबर को वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग संस्थानों में फल वितरण, टीबी मुक्त भारत अभियान में निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत 3000 तक की स्वैच्छिक राशि देने, वार्षिक कैलेण्डर  के अनुसार वर्षभर होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन तय तिथियों पर करने, जूनियर रेडक्रॉस क्रीड़ा महोत्सव नवम्बर 2025 से जनवरी 2026 तक पारंपरिक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने, सिकलसेल परीक्षण,  अंतर राज्यीय हाइकिंग एवं भ्रमण, झांकी एवं प्रदर्शनी सिरपुर महोत्सव, वार्षिक स्मारिका, उद्योग एवं खनिज विभाग से सदस्यता अभियान संरक्षक, वार्षिक ऑडिट के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर पारस चोपड़ा कोषाध्यक्ष को मानद सदस्य बनाया गया। दिनेश कुमार साहू व्याख्याता, यशवंत कुमार चौधरी को जिला सह.सचिव बनाया गया।


अन्य पोस्ट