महासमुन्द

आदिवासी कंडरा महिलाओं को बांस शिल्प डिजाइन प्रशिक्षण
22-Sep-2025 2:50 PM
आदिवासी कंडरा महिलाओं को बांस शिल्प डिजाइन प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द,22सितंबर। जिले के नजदीकी ग्राम खैरा में हस्तशिल्प कौशल विकास योजना अंतर्गत डिजाइन विकास कार्यशाला वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृति आदेश अंतर्गत दिनाक 30 अगस्त से 29 सितंबर तक प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिसमें आदिवासी कंडरा परिवार को बांस शिल्प का डिजाइन प्रशिक्षण देने जशपुर से ट्रेनर आजाद भगत एवं रायगढ़ से पुरण झोरखा पहुंचे हैं। बांस से उत्कृष्ट सामान लेटर बॉक्स, बक्से, मचिया, कुर्सी, गुलदस्ता, ट्रेन, मंदिर, ढोलक, सिंगार बॉक्स, मोबाइल बॉक्स इत्यादि बनाने प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस दौरान मिथलेश्वरी कंडरा,नंदनी कंडरा, शकुन बाई कंडरा, आरती कंडरा, पुष्पा कंडरा, फुलेशर बाई कंडरा,रचना कंडरा, दशोदा कंडरा, दुर्गा बाई कंडरा, रूचि कंडरा, डेरहीन कंडरा, हेमा बाई कंडरा, नीरा बाई कंडरा,हेमीन कंडरा, बसन्ती बाई कंडरा, सरिता कंडरा, गिरजा बाई कंडरा, किरण कंडरा, कौशिल्या कंडरा, त्रिवेणी बाई कंडरा, दुरपति कंडरा, फुलवाई कंडरा, कोमल कंडरा, रीमा बाई कंडरा, राजेन्द्र कंडरा, भुवनेश्वर कंडरा, जितेंद कंडरा, दिलीप कंडरा, टोमल कंडरा, पुष्कर कंडरा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट