‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चारामा, 14 अगस्त। बस्तर के प्रवेश द्वार नगर चारामा में भारतीय जनता पार्टी मंडल चारामा के तत्वावधान में पहली बार भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों, युवाओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा पदयात्रा में प्रमुख रूप से किरण उसेंडी, राजा देवनानी, जागेश्वरी भास्कर, नंद कुमार ओझा, प्यारेलाल देवांगन, भोजराज सोनी, खुशी जोतवानी, संतोष नाहर, यमुना मंडावी, प्रियेश सेन, रुपेश देवांगन, अंजू सोनकर, संदीप मेश्राम, लोकेश सोनकर, अमृत सिन्हा, भागीरथी साहू, तुलसी कुंजाम, मुरली सिन्हा, परमेश्वर यादव, जागेश्वर सिन्हा, उमा देवी शर्मा, अमजद खान, बंटी ठाकुर, बंटी सबनानी, संतोष ओझा, गोपाल साहू, हरीश मेहता, अमित असरानी, योगेश साहू, सत्कार पटेल एवं धर्मेंद्र कुंजाम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ समता रंग मंच से वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। पदयात्रा बस स्टैंड के समीप स्थित भारत माता चौक पहुंची, जहां भारत माता एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
इसके बाद पदयात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए कोरर चौक पहुंची, जहां ठाकुर रामप्रसाद पोटाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा झूलेलाल मंदिर होते हुए सदर बाजार पहुंची, जहां नगरवासियों द्वारा तिरंगा पदयात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात दीनदयाल चौक पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।पदयात्रा आगे बढ़ते हुए थाना परिसर के समीप पहुंची, जहां शहीद हेमंत मानिकपुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: समता रंग मंच पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।
विद्यार्थियों में दिखा देशभक्ति का उत्साह
तिरंगा पदयात्रा में शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, पीएमश्री आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थी, बालक स्कूल के विद्यार्थी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं, जनपद विद्यालय के विद्यार्थी तथा सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।